हादसा करनाल के तरावड़ी में हरियाणा रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त जाने

करनाल I करनाल अभी कुछ ही देर पहले एन.एच 44 पर झज्जर डिपो की रोडवेज बस टाटा एस के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गई है . हादसे ही वजय बस की तेज रफ्तार बताया जा रहा है. बस की रफ़्तार तेज होने के कारण बस टाटा एस के पिछले हिस्से से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी की टाटा एस बुरी तरह पलट गई. आपको बता दे टाटा एस में पीछे बैठे एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है साथ ही आगे बैठे तीनों व्यक्ति भी घायल हैं.

Haryana Roadways

 

हादसा होने के तुरंत बाद एंबुलेंस को सुचित किया गया समय रहते ही एंबुलेंस हादसा स्थल पर पहुंच गई. फ़िलहाल घायलों को आनन् फानन में नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस छोटे हाथी को लगभग 50 मीटर तक उल्टा घसीट कर ले गई .

आपको बता दे एक टाटा एस जिस्का नंबर HR 69 C 1911 है. वह बकरियां लेकर जा रही थी अचानक एक हरियाणा रोडवेज की बस ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी . जिस वजह से टाटा एस बुरे तरीके से पलट गई.फ़िलहाल अब दोनों गाड़ियों को तरावड़ी थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बता दे सड़क दुर्घटना के कारण हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया था किंतु करनाल पुलिस ने तुरंत ही सभी गाड़ियों की आवाजाही को सामान्य करा दिया .

इस घटना के बाद रोडवेज बस ड्राइवर मौके से भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे बाद में हिरासत में ले लिया. वहां खड़े चश्मदीद गवाहों के बयानों के आधार पर यह भी जा रहा है कि जो व्यक्ति टाटा एस के पीछे बैठा था उसकी हालत काफी गंभीर है I

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts