करनाल के रामविलास ने घर की छत पर बनाया मिनी फार्म हाउस, वर्टिलेयर फार्मिंग से कमा रहे तगड़ा मुनाफा

करनाल | कहते हैं कि मन में यदि जुनून हो और मेहनत करने का मन हो तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है. जिसका एक ताजा उदाहरण करनाल के रहने वाले किसान रामविलास ने पेश किया है, जिन्होंने अपनी खेती से हर महीने लाखों रुपए की कमाई की है. जिसके साथ ही वह देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी चर्चित हो चुके हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रामविलास के बिजनेस की लोकप्रियता अब महाराष्ट्र, गुजरात तक पहुंच चुकी है. वहां के किसान इसे ट्रेनिंग लेने आते हैं.

Karnal Rambilash Kisan

विदेशों से पहुंच रहे किसान

दरअसल, रामविलास ने अपने घर पर एक मिनी फार्म हाउस बना रखा है, जहां वह विभिन्न प्रकार की सब्जियां, फुल, ड्रैगन फ्रूट, फल उगा रहे हैं. जिनसे ट्रेनिंग लेने के लिए अमेरिका के किसान भी उनके पास पहुंच रहे हैं. अब इतनी बड़ी खेती को लेकर लोगों के जहन में एक बात आती है कि किसान के पास बहुत ज्यादा जमीन होगी लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. उनके पास ज्यादा जमीन नहीं है, बल्कि वह अपने घर के छत पर ही इन चीजों को उगा रहे हैं और सालाना लाखों रुपए कमा रहे हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों की मिट्टी जांचने के लिए खरीदी जाएंगी 332 नई किट

गर्मी में होती है परेशानी

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए रामविलास ने बताया कि यदि आप छत पर पौधे लगाते हैं तो आपको एक और पंखा काम चलाना पड़ेगा. इससे पर्यावरण को फायदा होने के साथ ही आपके बिजली की भी बचत होगी, क्योंकि पेड़ पौधों से छात्र ठंडी रहेगी. इसके साथ ही, आपको खाने के लिए ताजी सब्जियां भी मिल जाएगी. हालांकि, गर्मी के मौसम में थोड़ी बहुत परेशानी उठानी पड़ती है लेकिन बाकी के सीजन में आप विभिन्न प्रकार की चीज उगा सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.