हरियाणा में मिली दुर्लभ छिपकली, देश में अभी तक सिर्फ तीन जगह देखी गई

सिरसा । एक समय में गायब मानी जाने वाली ‘डिजर्ट लिजर्ड’ अर्थात रेगिस्तान की छिपकली हरियाणा के सिरसा और डबवाली में पाई जा रही है. संपूर्ण भारत में ही अब तक कुल मिलाकर इसे सिर्फ़ तीन राज्यों में इस तरह के जीव को देखा गया है. जिनमें हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड शामिल हैं.

 

जीव प्रेमी हुए सचेत 

सिरसा जिला के डबवाली क्षेत्र में इस छिपकली को इसी साल 15 सितंबर को पहली दफा देखा गया था. वन्य अधिकारियों का मानना है कि आम लोग भी अब जागरूक हो रहे हैं, इस जीव को मारने की जगह पर, अब लोग हमें सूचना देते हैं. जीव प्रेमियों द्वारा दिखाया गया, यह सहयोग बहुत ही सराहनीय कार्य है.

Webp.net compress image 2

दो सालों में मिली नौ छिपकलियां

सिरसा जिले में बीते दो वर्षों में अब तक करीबन नौ रेगिस्तान की छिपकली मिल पाई जा चुकी है. साथ ही डबवाली में मॉनिटर लिजर्ड जो देखी गई है, उसे डबवाली के खुशी मोहम्मद कुरैशी द्वारा रेस्क्यू कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक़ इस जीव को वन्यजीव अधिनियम 1972 के मुताबिक़ इसे संकटग्रस्त प्रजाति का दर्जा दिया गया है क्योंकि, देश भर में अब तक इनकी गिनती बहुत ही कम है और इसी कारण से इनके संरक्षण के लिए वन्य जीव विभाग एवं वन्य जीव संरक्षण संस्थाएं इनकी रक्षा करने के हित के लिए सुचारू रूप से अपना काम कर रही है.

 

संस्थाएं तरीक़े से कर रहीं, अपना कार्य

वन्य जीव संरक्षण के लिए डबवाली से वन्य जीव रक्षा संस्था, पर्यावरण संरक्षण के द्वारा समर्पित किया गया सुरक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट व इमरजेंसी रिलीफ टीम नेटवर्क के सदस्य वन्य जीव विभाग अधिकारियों के साथ जुड़कर बीते बहुत समय से कोशिश कर रहे हैं. जो डीजर्ट लिजर्ड के साथ- साथ बाकी वन्य जीवों के संरक्षण के लिए इन्हें रेस्क्यू कर मानव की पहुंच व रहने वाले स्थानों से दूर स्थानों पर छोड़ते हैं.

 

सिरसा के वन्यजीव अधिकारी के साथ हुई बातचीत

सिरसा के वन्यजीव अधिकारी परमजीत सिंह ने संवादाताओं से की गई बातचीत में बताया कि देश भर में तीन ही राज्यों में अब तक इस प्रकार की छिपकली को देखा गया है. इसे बचाने में जीव से प्रेम करने वाले लोगो ने अपना भरपूर सहयोग दिया है. प्रेमियों द्वारा दिखाया गया सहयोग बहुत ही सराहनीय कार्य है. हालांकि अब सिरसा व डाबवाली में इन जीवों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और इस तरह के डाटा को बना कर रिपोर्ट विभाग को भेज दी गई है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts