मोदी सरकार ने बजट में दिया अग्निवीरों को तोहफा, इनकम टैक्स में मिलेगा फायदा

नई दिल्ली | केन्द्र की मोदी सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में अग्निवीरों को खास तोहफा देते हुए उन्हें टैक्स में राहत देने का फैसला लिया है. बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में अग्निवीरों के लिए कॉर्पस फंड से मिलने वाली रकम को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही, सेवा निधि अकाउंट में योगदान पर कुल आय में कटौती की परमिशन भी दी है.

Income

1 फरवरी को पेश हुए आम बजट में वित्त मंत्रालय ने आम नौकरीपेशा लोगों के लिए इनकम टैक्स रेट में बड़ा बदलाव किया है. मोदी सरकार ने 7 लाख रुपए की वार्षिक आय को टैक्स फ्री कर दिया है जबकि पहले यह लिमिट 5 लाख रुपए थी. वित्त मंत्रालय ने आम लोगों के साथ ही अग्निवीरों को भी टैक्स पर छूट का ऐलान बजट 2023 में किया है.

अग्निवीरों को ऐसे मिलेगी टैक्स में छूट

एक उदाहरण के माध्यम से हम आपको बताते हैं कि वित्त मंत्रालय की ओर से अग्निवीरों को टैक्स में छूट का लाभ कैसे मिलेगा. अग्निपथ योजना 2022 में शामिल हुए अग्निवीर की फर्स्ट इनकम सैलरी 30,000 रुपये हर महीने होती है जो नौकरी के 4 साल पूरे होने तक 40,000 रुपये हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर, कालकाजी फ्लाईओवर के काम से इन इलाकों में बढ़ेगी ट्रैफिक परेशानी

केन्द्र सरकार इस सैलरी का 70 फीसदी हिस्सा अग्निवीर के खाते में जमा करेगी जबकि 30 फीसदी रकम सेविंग के रूप में सेवा निधि खाते में जमा करेगी. अग्निवीर के सेवा निधि खाते में केन्द्र सरकार भी 30 फीसदी हिस्सा जमा करेगी. ऐसे में चार साल की नौकरी पूरी होने पर अग्निवीर को कॉर्पस फंड में 10 से 12 लाख रुपये मिलेंगे. इस रकम पर कोई भी टैक्स नहीं लगेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.