आइसोलेट हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री, कोरोना पॉजिटिव होने की दी जानकारी

नई दिल्ली । कोरोना माहमारी ने किसी को भी नही बख्शा है फिर चाहे वो आम जानता हो, सेलिब्रिटी हो या फिर कोई नेता और इस बार कोरोना ने अपनी चपेट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को लिया है. जी हां, अरविंद केजरीवाल ने कोरोना पॉजिटिव (Covid Positive) होने की जानकारी टृीट करके दी है. इतना ही नही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगो से यह अपील की है कि बीत दिन जो भी उनके संपर्क में आए है वो अपना टेस्ट करवाएं और खुद को आइसोलेट करे.

arvind kejriwal

उन्होंने टृीट करते हुए लिखा है कि ‘मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं. इसके हल्के लक्षण है. मैने घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है. जो लोग पिछले कुछ दिनों मे मेरे संपर्क में आए है कृप्या खुद को आइसोलेट कर ले और अपना टेस्ट करवांए’

दिल्ली में लग सकता है कर्फ्यू

आपको बता दे कि सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 4,099 नाए मामले सामने आए थे, जो रविवार के मुकबाले कई ज्यादा है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड के एक मरीज की मौत की खबर सामने आई है और संक्रमण दर बढ़कर 6.46 फीसदी हो गई है. लगातार संक्रमण दर अधिक रहने के कारण ‘रेड अलर्ट’ की स्थिती बन सकती है, जिसको देखते हुए कर्फ्यू लागू किया जा सकता है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.