आम आदमी का खाना पकाना हुआ महंगा, आज से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ी

नई दिल्ली । चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है. ईंधन की आसमान छूती कीमतें आम आदमी की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है. आम आदमी के लिए अब खाना पकाना और महंगा हो गया है. कमर्शियल सिलेंडर के बाद अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत भी बढ़ गई है.

Gas Cylinder

शनिवार को 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. यह वृद्धि 7 मई यानि शनिवार से प्रभावी हो गई है. अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 999.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं. इससे पहले 22 मार्च को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

कमर्शियल गैस सिलेंडर भी लगातार हो रहा है महंगा

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में वृद्धि का सिलसिला लगातार जारी है. बीती एक मई को 104 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़कर 2,355 रुपए प्रति सिलेंडर पहुंच चुका है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.