IRCTC ने बदले टिकट बुकिंग के नियम! बस करें ये एक काम, आपको होगा बड़ा फायदा

नई दिल्ली । रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद ही जरुरी खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) से टिकट बुक करने वालों के लिए अब नियमों में बदलाव किया गया है. नए नियमों के अनुसार, अब आप एक महीने में पहले से ज्यादा टिकट बुक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड को IRCTC से लिंक करना होगा, तभी आप यह फायदा उठा सकते हैं. आइए जानते हैं नए नियम के बारे में.

RAIL TRAIN

अब बदल गए टिकट बुकिंग के नियम

बता दें कि अब तक IRCTC Account से एक महीने में अधिकतम 6 ऑनलाइन टिकट बुक किए जा सकते थे लेकिन अब आधार कार्ड को IRCTC Account से लिंक करके एक महीने में 6 की जगह 12 टिकट बुक किए जा सकते हैं. आपको बता दें कि IRCTC अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक करने की प्रक्रिया बेहद आसान है.

ऐसे करें आधार से लिंक

1. इसके लिए सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक ई-टिकटिंग वेबसाइट irctc.co.in पर जाएं.
2. अब यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर login कर लें.
3. अब होम पेज पर दिख रहे ‘ My Account section’ पर जाकर ‘Aadhaar KYC’ पर क्लिक करें.
4. इसके बाद अगले पेज पर अपना आधार नंबर डालें और ‘Send OTP’ पर क्लिक करें.
5. अब आपके Aadhaar Card के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. इस OTP को दर्ज करें और वैरिफिकेशन करें.
6. आधार से संबंधित जानकारी देखने के बाद नीचे लिखे ‘Verify’ पर क्लिक करें.
7. इसके बाद आपके मोबाइल पर मैसेज आएगा कि KYC डिटेल को सफलतापूर्वक अपडेट कर लिया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

Profile का आधार से वैरिफाई होना जरूरी

टिकट बुक करने के लिए एक पैसेंजर का प्रोफाइल आधार से वैरिफाई होना बहुत जरूरी है. मास्टर लिस्ट के अंतर्गत ‘My Profile’ टैब में दिया गया है. टिकट बुकिंग से पहले यहां पैसेंजर का नाम और आधार कार्ड डिटेल देकर मास्टर लिस्ट को अपडेट कर लें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.