सरसों और सोयाबीन सभी खाद्य तेल के दामों में गिरावट, जानिये एक लीटर तेल की क़ीमत

नई दिल्ली | तेल तिलहन बाजार में शनिवार को गिरावट दर्ज की गई. बता दे कि सरसों, सोयाबीन, पामोलिन सहित लगभग सभी प्रकार के तिलहनो के दामों में गिरावट दर्ज की गई. सूत्रों ने बताया कि खाने वाले तेल की कीमतों में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं विदेशों से आयात होने वाले खाद्य तेलों में भी लगभग 20 फ़ीसदी की कमी आई है. मंडियों में सरसों की आवक भी घटकर 2.25- 2.50 लाख बोरी रह गई है.

oil

बाजार में घटी सरसों की आवक  

वही तिलहन की मांग भी कमजोर हुई है, इस वजह से इनकी कीमतों में गिरावट आई है. विदेशी तेलों में आई गिरावट की वजह से भी मूंगफली तेल तिलहन के भाव कमजोर रहे. बता दे कि गिरावट के आम रुख औऱ कमजोर मांग की वजह से सीपीओ और पामोलीन में भी गिरावट दर्ज की गई. सूत्रों द्वारा जानकारी दी गई कि अभी हाल ही में कुछ ब्रांडो की तरफ से खाद्य तेलों के अधिकतम खुदरा मूल्य में कटौती की है. इसे एक उदाहरण के जरिए समझा जा सकता है. मान लीजिए प्रमुख ब्रांड ने सूरजमुखी तेल का दाम घटाकर 190 रूपये कर दिया.

वहीं एक अच्छी बिक्री रिकॉर्ड वाली दूसरी कंपनी में तेल का दाम घटाकर 210 रूपये लीटर,  देश की एक अन्य प्रमुख ब्रांड ने तेल का दाम घटाकर 220 रूपये प्रति लीटर कर दिया. एक सूरजमुखी तेल के दाम में तीन कंपनियों के दाम में लगभग 40 रूपये का अंतर है. सूत्रों ने बताया कि उपभोक्ताओं को कम कीमत पर तेल आपूर्ति करने वाले और तमाम शुल्को का समय पर भुगतान करने वाले के यहां सरकार छापे डलवा रही है. वहीं दूसरी ओर एमआरपी की आड़ में मनमाने भाव पर खाद्य तेल की बिक्री करने वालों के खिलाफ सरकार की तरफ से कुछ भी नहीं किया जा रहा.

तेल-तिलहन की लेटेस्ट रेट्स

  • सरसों तिलहन – 7,440-7,490 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल
  • मूंगफली – 6,715 – 6,850 रुपये प्रति क्विंटल
  • मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,650 रुपये प्रति क्विंटल
  • मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,615 – 2,805 रुपये प्रति टिन
  • सरसों तेल दादरी- 15,100 रुपये प्रति क्विंटल
  • सरसों पक्की घानी- 2,365-2,445 रुपये प्रति टिन
  • सरसों कच्ची घानी- 2,405-2,510 रुपये प्रति टिन
  • तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल
  • सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,150 रुपये प्रति क्विंटल
  • सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,750 रुपये प्रति क्विंटल
  • सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल
  • सीपीओ एक्स-कांडला- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल
  • बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,600 रुपये प्रति क्विंटल
  • पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,750 रुपये प्रति क्विंटल
  • पामोलिन एक्स- कांडला- 13,500 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल
  • सोयाबीन दाना – 6,750-6,850 रुपये प्रति क्विंटल
  • सोयाबीन लूज 6,450- 6,550 रुपये प्रति क्विंटल
  • मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.