जानिये Post Office की NSC स्कीम के बारे मे, इतना मिल रहा है रिटर्न

नई दिल्ली । पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों के लिए आए दिन कोई न कोई नई स्कीम लेकर आता रहता है. आज भी देश का एक बड़ा वर्ग पोस्ट ऑफिस की स्कीम पर भरोसा करता है. बता दें कि आमतौर पर ग्राहक की यह चाहत रहती है कि वह पैसे से पैसा कमाए. पोस्ट ऑफिस अपनी स्कीम के तहत आपको ऐसा ही एक सुनहरा मौका दे रहा है.

Post Office

जानिए पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के बारे में 

पोस्ट ऑफिस की स्कीम के तहत आप केवल 1000 रूपये का निवेश करके करीब 1389.49 रूपये का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. इस स्कीम का नाम नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट है, इसे कॉमन भाषा में NSC स्कीम भी कहते हैं. भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली यह स्मॉल सेविंग स्कीम है, जो पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जाती है. इस स्कीम के तहत निवेशकों को 6.8% का रेट ऑफ इंटरेस्ट मिलता है. साथ ही इस स्कीम में आपको रिटर्न की गारंटी भी दी जाती है. इस स्कीम में आपको इनकम टैक्स में भी छूट मिलती है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: साउथ दिल्ली से अलविदा होगा ट्रैफिक जाम, 1471 करोड़ रुपए से बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर

इसके साथ ही इस स्कीम को लेते वक्त जो ब्याज दर तय की जाती है वही ब्याज दर पूरी स्कीम के दौरान लागू रहती है. यदि आप इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो कम से कम आपको हजार रुपए का निवेश करना होगा. इसमें आपको ब्याज हर साल के हिसाब से नहीं मिलता और एक साथ ही आपको सारे पैसे मिलेंगे. यह ब्याज आपके खाते में जमा होता रहता है, मैच्योरिटी पर आपको सारा पैसा एक साथ मिल जाता है. इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 1.5लाख रूपये तक के टैक्स में भी छूट मिल सकती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.