हरियाणा सहित दिल्ली- NCR में कम हुए CNG के दाम, जानें अब नया रेट

नई दिल्ली | हरियाणा सहित दिल्ली- NCR के वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए लोकसभा चुनावों से पहले यह खबर राहत भरी होगी. लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतें भले ही कम नहीं हुई है लेकिन CNG के दाम में 2.50 रूपए प्रति किलो की कटौती कर दी गई है.

CNG PUMP BHIWANI

अब ये होगी नई कीमत

दिल्ली- एनसीआर में CNG के रेट में कटौती के बाद दिल्ली में नया दाम 74.09 रूपए प्रति किलो जबकि नोएडा और गाजियाबाद में 78.70 रूपए प्रति किलो हो गया है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी की कीमतों में कटौती की हैं और यह नई कीमतें आज सुबह से लागू हो गई है.

हरियाणा में CNG का नया रेट

गुरुग्राम में CNG 82.12 प्रति किलो मिलेगी जबकि रेवाड़ी में सीएनजी की नई कीमत 78.70 रुपये और करनाल में 80.43 रुपये होगी. कैथल में सीएनजी की नई कीमत 80.43 रुपये प्रति किलो हो गई है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र में भी सीएनजी की कीमतें घटा दी गई थीं. महानगर गैस लिमिटेड ने महाराष्ट्र में सीएनजी की कीमत 2.5 रुपये प्रति किलो घटाकर 73.50 रुपये कर दी है. लोकसभा चुनाव से पहले सीएनजी की कीमतों में कटौती से ग्राहकों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.