Mutual Fund: 1000 रुपए महीना निवेश करके 2 करोड़ तक का फंड करे तैयार, जाने कैसे

नई दिल्ली । यदि आप भी फ्यूचर के लिए सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए है. हम आपको इस खबर में निवेश के बारे में जानकारी देंगे. वर्तमान समय में बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ते खर्चों के बीच यह जरूरी हो गया है कि आप आज के साथ कल की भी प्लानिंग करके रखें. यदि अभी तक आपने निवेश करना शुरू नहीं किया है, तो अब निवेश करना शुरू कर दीजिए.

PAISE RUPAY

आप नियमित छोटे निवेश से बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. बता दे कि आज हम आपको एक हजार रुपए महीने के प्लान के बारे में बताएंगे. 1 महीने के अंदर हजार रुपए की बचत करना कोई भी बड़ी बात नहीं है. यदि आप म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो 1000 रूपये की एसआईपी से आप करोड़पति बन सकते हैं. इसके लिए आपको हर महीने ₹1000 का निवेश म्यूचुअल फंड में करना होगा. पिछले कुछ सालों पर ध्यान दिया जाए तो कई म्यूच्यूअल फंड ने 20% तक या इससे भी ज्यादा का रिटर्न दिया है.

यह भी पढ़े -  आपदा प्रबंधन में शानदार काम करने वालों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, 2027 पुरस्कार के लिए ऐसे करें आवेदन

20 साल के लिए करे निवेश

आपको हर महीने एक हजार रुपए निवेश करने होंगे. यदि आप 20 सालों तक ऐसे ही जमा करते रहते हैं तो आप कुल 2.4 लाख रुपए जमा करते हैं. 20 साल में सालाना 15% रिटर्न के हिसाब से आपका फंड बढ़कर 15 लाख 16हजार रूपये हो जाएगा. 20% सालाना रिटर्न के हिसाब से यह फंड बढ़कर 31.61 लाख रूपये हो जाएगा.

30 साल के लिए करे निवेश

यदि आप हर महीने एक हजार रुपए का निवेश करते हैं तो 20% के हिसाब से सालाना रिटर्न से मैच्योरिटी पर 86.27 लाख रूपये फंड के रूप में मिलते हैं. यदि यह अवधि 30 साल हुई तो 20% रिटर्न के हिसाब से आपका दो करोड़ 33 लाख ₹60000 का फंड तैयार हो जाएगा. म्यूच्यूअल फंड पर निवेशक को कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है इसमें हर महीने निवेश करने की सुविधा होती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.