गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवारों के घर लेने का सपना होगा पूरा, अंतरिम बजट में हो सकता है ये बड़ा ऐलान

नई दिल्ली | केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में मोदी सरकार (Modi Govt) गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है. सरकार इस बजट में नई हाउसिंग स्कीम की घोषणा कर सकती हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार इस योजना के तहत 60 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान कर सकती हैं.

House Ghar Flat

ब्याज पर बड़ी छूट की तैयारी

इस योजना के तहत, मकान खरीदने या निर्माण कार्य के लिए होम लोन लेने पर ब्याज दर में 3- 6% तक रियायत मिल सकती है. यह शहरी गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए नई हाउसिंग स्कीम का ऐलान संभव है. चुनावी साल को देखते हुए केंद्र सरकार अंतरिम बजट में इस नई हाउसिंग स्कीम को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती हैं.

इस नई योजना के तहत, मकान खरीदने या निर्माण कार्य पर होम लोन के तहत ब्याज दर पर 3- 6% तक का इंटरेस्ट सबवेंशन दिया जा सकता है. बता दे कि सरकार इस स्कीम के लिए 60 हजार करोड़ रुपए तक का प्रावधान कर सकती है.

यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

PM मोदी ने लालकिले से किया था ऐलान

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले की प्राचीन धरा से इस नई योजना का जिक्र किया था. इससे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना में EWS को छोड़कर बाकी सभी कैटेगरी में क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (CLSS) बंद कर दिया गया था. इस योजना में CLSS है और अब इसको लेकर सरकार नई स्कीम लेकर आ सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.