हरियाणा में आज से शुरू हो रहा है नया शैक्षणिक सत्र, पहले ही दिन छात्रों को मिलेगा खास तोहफा

पंचकूला । हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 12 अप्रैल यानि आज से नया शैक्षणिक सत्र (2022-23) शुरू हो रहा है. आज स्कूल पहुंचने वाले छात्रों को सरकार तोहफा देने की तैयारी कर रही है. शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के पहले ही दिन छात्रों को टैबलेट वितरित करने की पूरी तैयारियां पूरी कर ली है.

STUDENT WITH MOBILE

शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रदेश में गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, यमुनानगर, फतेहाबाद, जींद डाइट सेंटरों पर छात्रों को वितरित किए जाने वाले टैबलेट पहुंच गए हैं. गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित प्रदेश के इन डाइट सेंटरों पर करीब दो लाख टैबलेट वितरण करने के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं. शिक्षा निदेशालय द्वारा इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं.

12 वीं पास करने वाले छात्र का टैबलेट नौवीं कक्षा के छात्र को मिलेगा

टैबलेट वितरित करने की योजना शिक्षा निदेशालय द्वारा एक चेन सिस्टम की तरह चलाई जाएगी. अभी योजना के तहत 10 वीं, 11 वीं और 12 वीं कक्षा के छात्रों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे. इस शैक्षणिक सत्र में 12 वीं कक्षा पास करने वाले छात्रों के टैबलेट नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को जारी किए जाएंगे. 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र अपने टैबलेट को वापस लाइब्रेरी में जमा करवाएंगे. वहां से यह टैबलेट 9 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को जारी होंगे.

बच्चों को लाइब्रेरी से जारी होंगे टैबलेट

प्रदेश सरकार 5 लाख छात्रों को Sumsung A7 lite (T-225) मॉडल टैबलेट छात्रों को वितरित करने जा रही है. इसकी कीमत प्रति टैबलेट 12,500 रुपए है. टैबलेट्स को जिला डाइट सेंटरों पर पहुंचा दिया गया है. वहां से स्कूल और स्कूल से लाइब्रेरी में सुरक्षित रखें जाएंगे. वहां से बच्चों को वितरित किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

छात्रों को यह होंगे फायदे

टैबलेट वितरित करने के पीछे प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकतर छात्र, जो आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग से हैं और जो स्मार्टफोन या टैबलेट खरीदने में सक्षम नहीं है, की डिजिटल शिक्षा के अंतर से न्यूनता लाना है. स्कूली छात्रों को ऑनलाइन डिजिटल शिक्षा का लाभ मिलेगा.

10 वीं और 12 वीं कक्षा के करीब पांच लाख छात्रों को पहले से लोड की गई पठन सामग्री और पर्सनलाइज्ड अडैपटिव लर्निंग सॉफ्टवेयर युक्त टैबलेट उपलब्ध करवाएं जाएंगे. इन टैबलेट्स में छात्रों को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा. इन टैबलेट में डिजीटल सामग्री, ई-पुस्तकें, विभिन्न प्रकार के वीडियो और सरकारी स्कूलों में कक्षा वार पाठ्यक्रम से जुड़ी संबंधित सामग्री उपलब्ध होगी. इन टैबलेट्स की मदद से बच्चे ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करने और परीक्षा में भी मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.