कांग्रेस के नए मुख्यालय का ऐलान: नए पते और नाम को लेकर क्यों छिड़ा विवाद? पढ़ें पूरा मामला

नई दिल्ली | देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने 46 साल बाद अपना पता बदल लिया है. अब से पार्टी का नया मुख्यालय “इंदिरा गांधी भवन” 9ए, कोटला मार्ग, नई दिल्ली होगा. यह नया दफ्तर आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इसका उद्घाटन सोनिया गांधी ने किया. इस दौरान राहुल गांधी और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहे. अब से पहले कांग्रेस का मुख्यालय अकबर रोड पर स्थित था, जबकि नया मुख्यालय दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के पास है. इसके कुछ दूरी पर बीजेपी का दफ्तर भी है.

Congress Headquarter

नाम को लेकर क्यों मचा है विवाद?

नए मुख्यालय का नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर “इंदिरा भवन” रखा है, इस नाम को लेकर ही विवाद खड़ा हो गया है. पार्टी के ही कुछ नेता चाहते हैं कि मुख्यालय का नाम मनमोहन सिंह के नाम पर रखा जाए. दफ्तर के बाहर कई पोस्टरों में इस मांग को उठाया गया है. विरोधी दल भाजपा ने भी इस पर सवाल खड़े किए हैं.

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कांग्रेस के नए मुख्यालय का नाम “सरदार मनमोहन सिंह भवन” रखने की मांग वाले पोस्टर्स दिखाए गए हैं. भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने यह नाम क्यों नहीं चुना.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

कांगेस ने दी ये सफाई

कांग्रेस की ओर से सफाई देते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि “इंदिरा भवन” नाम को लेकर किसी को आपत्ति नहीं है और यह सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया है. पवन बंसल ने भी स्पष्ट किया कि यह नाम 10 साल पहले तय किया गया था और हर मुद्दे पर विवाद खड़ा करना उचित नहीं.

बता दें कि यह 5 मंजिला नया मुख्यालय अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस है. इसके अंदर कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं की तस्वीरें लगाई गई हैं. खास बात यह है कि गांधी परिवार से मतभेद रखने वाले नेताओं जैसे नरसिम्हा राव, सीताराम केसरी, प्रणब मुखर्जी और गुलाम नबी आजाद की तस्वीरें भी लगाई गई हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts