BJP-JJP में होगा टकराव, दिग्विजय चौटाला ने स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

चंडीगढ़ | हरियाणा में अकेले शहरी निकाय चुनाव लड़ने के भाजपा के फैसले के बाद अब सहयोगी पार्टी जजपा ने भी  स्थिति साफ कर दी है. जननायक जनता पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने रविवार रात को बताया कि उनकी पार्टी शहरी निकाय चुनाव लड़ेगी.

Webp.net compress image 8

चौटाला ने रविवार रात की घोषणा

दिग्विजय सिंह चौटाला ने अपने पिता जजपा अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला और भाई उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से सलाह मशविरा कर नगर निकाय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. दुष्यंत चौटाला इस समय विदेश यात्रा पर हैं और उनके इस सप्ताह में लौटने की उम्मीद है.

बीजेपी ने नहीं की पुष्टि

शनिवार को हिसार में हुई भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी और चुनाव समिति की बैठक में जजपा को दरकिनार करते हुए अपने दम पर नगरीय निकाय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया था. इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि जजपा के साथ सत्ता का गठजोड़ ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है. हालांकि बीजेपी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई बात नहीं कही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की नई योजना, 10 साल प्राकृतिक खेती करने वालों को मिलेगी सरकारी जमीन

जजपा महासचिव दिग्विजय चौटाला ने रविवार रात कहा कि हमारी पार्टी और कार्यकर्ता सभी शहरी निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि हम सिर्फ लड़ने के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि हम शहरी निकाय चुनाव जीतने की पूरी कोशिश करेंगे.

उन्होंने कहा कि हम नगर परिषद के चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे और नगर पालिकाओं के चुनाव चिन्ह पर लडऩा है या नहीं, इसका फैसला जल्द ही लिया जाएगा. राज्य में 18 नगर परिषदों और 28 नगर पालिकाओं के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 30 मई से शुरू हो रही है. चुनाव 19 जून को होंगे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.