रेवाड़ी के चांद से जुड़ेंगे तार, यहां की इस फैक्ट्री में बनी हैं चंद्रयान- 3 में लगाई गई केबल

रेवाड़ी | अंतरिक्ष की दुनिया से रेवाड़ी जिले के तार भी जुड़ेंगे. हरियाणा के लिए यह एक गौरव का पल है. रेवाड़ी में निर्मित कलपुर्जों व उच्चतम क्वालिटी की केबल (तार) से सुसज्जित चंद्रयान- 3 ने शुक्रवार को चांद की यात्रा शुरू कर दी है. चंद्रयान- 3 में अधिकांश केबल रेवाड़ी स्थित कंपनी ‘थर्मो कैब्स‘ से ली गई है.

Chandrayaan 3

कंपनी संचालक नवीन सोनी बताते हैं कि हमने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) श्री हरिकोटा में सैटेलाइटों में प्रयोग होने वाली स्पेशल केबल (डाटा व कोक्सल केबल) उपलब्ध कराई. बता दें कि 14 जुलाई 2019 को लॉन्च किए गए चंद्रयान-2 के लिए भी ‘थर्मो कैब्स’ ने करीब 20 किलोमीटर लंबी केबल कहां तक पहुंचती है.

पहले आयात करते थे, अब देश में बनी केबल का इस्तेमाल

पहले इसरो स्विटजरलैंड जैसी जगहों से केबल आयात करता था जो काफी महंगी पड़ती थी. वर्ष 2012 में सोनी ने इसरो से संपर्क साधा और हरियाणा के रेवाड़ी में बनी केबल के प्रयोग का प्रस्ताव रखा था. इस मिशन का सिर्फ रेवाड़ी के लोगों को ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश को इंतजार है. देश का आज हर कोई नागरिक चंद्रयान के चांद पर पहुंचने की बाट देख झोह रहा है.

पूरे देश में मनाई जा रही खुशियां

चंद्रयान- 3 की लॉन्चिंग के साथ ही आज पूरे देश में खुशियां मनाई जा रही हैं. सड़कों पर पठाके फोड़े जा रहे हैं. लोगों का ध्यान इस ओर है कि चंद्रयान- 3 के सफल लैंडिंग करने से भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ जाएगा.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!