रोहतक PGI की ओपीडी के समय में बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल

रोहतक | हरियाणा की रोहतक PGI में इलाज के लिए पहुंचने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने जानकारी दी है कि गर्मी सीजन की शुरुआत होते ही PGIMS की चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी का नया समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक हो गया है. गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए ओपीडी का समय एक घंटे जल्दी किया गया है.

rohtak PGI

OPD कार्ड का समय

जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ उमेश यादव ने बताया कि ओपीडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक रहेगी. वहीं, लैबोरेटरी में सैंपल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लिए जाएंगे.

सर्दी के मौसम में ये था शेड्यूल

इससे पहले सर्दियों के मौसम में 1 अक्टूबर से शेड्यूल में बदलाव किया गया था. 1 अक्टूबर से ओपीडी शुरू होने का समय सुबह 9 बजे हो गया था. वहीं, ओपीडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से दोपहर 1 तक रहती थी, जबकि लैबोरेटरी में सैंपल सुबह 9 बजे से लिए जाने लगे थे.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.