रोहतक हत्याकांड में बबलू की 19 वर्षीय बेटी नेहा की रोहतक पीजीआई में 40 घंटे के बाद मौत

रोहतक । रोहतक के विजय नगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान के घर खूनी खेल खेला गया. बता दे कि बबलू पहलवान उसकी पत्नी बबली व बबली की मां रोशनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं इस हत्याकांड में एकमात्र चश्मदीद गवाह बबलू की 19 वर्षीय बेटी नेहा ने भी 40 घंटे बाद रविवार सुबह पीजीआई में दम तोड़ दिया. उसके सिर में गोली मारी गई थी.

rohtak PGI

रोहतक हत्याकांड में नेहा ने ली अंतिम सांसे 

पुलिस द्वारा इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है. इस हत्याकांड का शक परिवार के किसी करीबी पर जा रहा है. साथ ही वारदात को प्रॉपर्टी विवाद से जोड़कर भी जांच की जाएगी. इसके लिए पुलिस प्रॉपर्टी डीलर के बैंक अकाउंट से लेकर प्रॉपर्टी के लेन-देन के रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है. लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगा. 2 दिन पहले हुई इस वारदात में पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. पड़ोसियों ने बताया कि बबलू और उसकी पत्नी दोनों ही ऊंची कद काठी और शारीरिक रूप से मजबूत थे. अक्सर बबलू शाम को घर के बाहर तबेले से ही दूध लेकर जाता था. वह गली में लोगों के साथ बैठकर हुक्के पर गपशप करता था.

यह भी पढ़े -  कांग्रेस का बड़ा हमला, NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; शुरू हुआ 'छात्रों की गूंज' अभियान

पड़ोसियों ने बताया कि इस हत्याकांड की वजह से पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल है. पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा सीआईए की टीम मौके पर पहुंची. वहीं इसी दौरान गाड़ी की भी तलाशी ली गई. यह गाड़ी किसकी है और क्यों तलाशी ली गई इसके बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया. बता दे कि एक घर में 5 राउंड फायरिंग हुई लेकिन पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी. इससे इस बात का साफ अंदेशा लगाया जा सकता है कि किसी ने बेहद करीब से सिर को निशाना बनाकर फायरिंग की. साथ ही अंदर से भी दरवाजा बंद था. हमलावर आसानी से छत के रास्ते से ही फरार हो गए. वह घर में किसी तरह की लूटपाट भी नहीं हुई. पुलिस द्वारा घटनास्थल से 32 बोर के पाच खोल बरामद किए गए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.