Kisan Aandolan: ग्राम पंचायत खारियां के सभी सदस्यों ने किसानों के समर्थन में दिया इस्तीफा

सिरसा | हरियाणा में जिला सिरसा के ब्लॉक रानियां के ग्राम पंचायत खारिया ने आज यानी 8 दिसंबर 2020 को पत्र जारी किया है. यह पत्र खण्ड निवास अधिकारियों रानियां को लिखा गया है. इस पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यह पत्र ,हाल ही में पेश किए गए नए तीनों कृषि कानूनों का विरोध करते हुए जनप्रतिनिधि के द्वारा जो इस्तीफ़ा दिया गया है, यह पत्र उस विषय में लिखा गया है. ऐसे में इस इस्तीफे को स्वीकार करने की मांग की गई है. गांव खारिया की ग्राम पंचायत सहित सरपंचों के हस्ताक्षर किए गए हैं.

VORODH PRDARSHAN

इस पत्र में मौजूदा 20 पांचों ने हस्ताक्षर किए हैं. साथ ही साथ यहां जारी हुए पत्र में सदस्य जिला परिषद राम कुमार व सदस्य ब्लॉक समिति वार्ड नंबर वन फोर के द्वारा भी हस्ताक्षर किए गए हैं.
ग्राम पंचायत के द्वारा ज़ारी किए गए पत्र में सहमति से हस्ताक्षर करने वाले ग्राम पंचायत खारिया पंचो के सदस्यों के नाम की सूची कुछ इस तरह से दर्शाई गई है.

  • श्री लीला राम पंच.
  • श्री कविता पंच.
  • श्री शुभम पंच.
  • श्री सरला देवी पंच.
  • श्री लिखमा देवी पंच.
  • श्री शहनाज़ पंच.
  • श्री श्रवण कुमार पंच.
  • श्री दाता राम पंच.
  • श्री विनोद कुमार पंच.
  • श्री सूरज मान पंच.
  • श्री शकुन्तला देवी पंच.
  • श्री राज कुमार पंच.
  • श्री सुनीता पंच.
  • श्री सुमन पंच.
  • श्री रवि पंच.
  • श्री संदीप कुमार पंच

पत्र लेखन व जारी करते समय यह सभी सदस्य मौके पर मौजूद रहे हैं. ग्राम पंचायत खारिया में इन सभी पांचों द्वारा सहमति से हस्ताक्षर किए गए हैं.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts