सनी देओल के बेहद करीबी दीप सिद्धू, इन फिल्मों से कमाई शोहरत

सोनीपत । पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू कि सोनीपत में एक सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई. यह हादसा कुंडली-मानेसर- पलवल हाईवे पर हुआ. बता दें दीप सिद्धू केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के वक्त काफी चर्चा में आई थे. साथ ही इन्हें लाल किले पर हुई हिंसा को लेकर आरोपी भी ठहराया गया था.

deep 2

फिल्मी दुनिया में दीप सिद्धू को उस वक्त पहचान मिली जब 2017 में संगीतकार से फिल्मकार बने अमरदीप सिंह गिल ने अपने फिल्म जोरा 10 नंबरिया में जोरा किरदार के लिए पंजाब के दीप सिद्धू को मौका दिया. यह फिल्म काफी चली और दीप सिद्धू को पंजाबी अभिनय करने वाले कलाकार के रूप में पहचान मिल गई.

वही इससे पहले हीरो के रूप में दीप सिद्धू ने 2015 में रमता जोगी में काम किया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में काफी चली. इस फिल्म के निर्देशक प्रसिद्ध फिल्मकार गुड्डू धनोआ थे. एक्टिवा डीप सिद्दू वरिष्ठ पंजाबी अभिनेता गुग्गू गिल के साथ साडे आले दिखाई दिए. साल 2020 में अमरदीप गिल द्वारा निर्देशित जोरा के दूसरे भाग में सेकंड चैप्टर रिलीज हुआ. इसमें दीप सिद्धू धर्मेंद्र के साथ थे.

इसके बाद किसान आंदोलन शुरू हो गया और दीप सिद्धू किसान संगठनों के साथ जोड़ गए. कुछ समय बाद दीप सिद्धू किसान नेताओं की फैसलों के खिलाफ हो गई और प्रश्न उठाने लगे और सिंधु बॉर्डर पर अपना एक अलग मंच बना लिया. किसान आंदोलन को लेकर बात ना करने की वजह से किसान संगठनों ने सिंधु बॉर्डर मंच पर दीप सिद्धू को बोलने से रोक दिया.

इस दौरान दीप सिद्धू अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जरनैल सिंह भिंडरावाले को लेकर लगातार पोस्ट शेयर किए. जिससे किसान संगठन उनसे नाराज हो गया. 26 जनवरी को ट्रक परेड निकालने का फैसला हुआ तो दीप सिद्धू ने अपने गुट के साथ अलग खड़ा हो गए. इसके बाद 26 जनवरी को प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर परेड निकाली. लेकिन एक वर्ग निर्धारित मार्ग से अलग चला गया और लाल किले पर निशान साहब का झंडा फहराया दिया.

इस घटना के बाद दीप सिद्धू चर्चा में आ गए. हालांकि के बाद दीप सिद्धू ने अपनी फेसबुक लाइव के जरिए इतना अपना स्पष्टीकरण दीया. उन्होंने कहा कि मैंने झंडा नहीं उतारा बल्कि अपना निशान साहिब और किसान मजदूर एकता का झंडा वहाँ फहराया है.

पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू का जन्म 1984 में पंजाब के मुक्तसर में हुआ. दीप सिद्धू ने फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में रमता जोगी के साथ की. फिल्मों में ऐक्टिंग की साथ देते धूम मॉडलिंग भी करते थे. दीप सिद्धू ने किंगफिशर मॉडल हंट का खिताब भी अपने नाम किया है.

हालांकि कुछ समय बाद वह मॉडलिंग से ऊब गए और उन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान गुरदासपुर से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता सनी देओल के लिए प्रचार-प्रसार भी किया. 2020 में एक बयान में दीप सिद्धू ने कहा कि सनी देओल के बहुत करीब है. लाल किले की हिंसा के बाद दीप सिद्धू के साथ सनी देओल की फोटो वायरल होने लगी. इसके बाद सनी देओल ने ट्वीट करके दीप सिद्धू से किसी भी प्रकार के संबंध से इनकार कर दिया.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.