फरीदाबाद में 12वीं मंजिल की बालकनी से लटक कर एक्सरसाइज कर रहा है यह शख्स, देखे विडियो

फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद से एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है. जिसमें एक शख्स 12वीं मंजिल की बालकनी से लटककर एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रहा है. बता दें कि इन दिनों यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कुछ दिन पहले ही फरीदाबाद में एक महिला ने नौवीं मंजिल से कपड़े लेने के लिए अपने बेटे को दसवीं मंजिल से साड़ी से लटका दिया था.

viral 1

यह हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

यह वीडियो ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 82 के ग्रांडेउरा सोसाइटी के ई -ब्लॉक का बताया जा रहा है. इस वीडियो में यह स्पष्ट देखा जा सकता है कि एक शख्स 12वीं मंजिल की बालकनी से लटककर एक्सरसाइज कर रहा है. यह वीडियो काफी हैरान कर देने वाला है. व्यक्ति ने 12वीं मंजिल की बालकनी की रेलिंग को पकड़ रखा है और व्यायाम करता हुआ दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद- सोहना के बीच सफर करने वालों की हुई बल्ले- बल्ले, जल्द मिलेगा नई फोरलेन सड़क का तोहफा

वीडियो को देखने पर ऐसा लग रहा है कि जहां व्यक्ति एक्सरसाइज कर रहा है ठीक उसके सामने वाली बिल्डिंग में रहने वाले एक व्यक्ति ने खतरनाक स्टंट को अपने कैमरे में मोबाइल में कैद कर लिया. वही सोसायटी के अध्यक्ष दीपक मलिक का कहना है कि 56 वर्षीय व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है. उनका एक 28 साल का बेटा भी है. इस घटना के बाद आरडब्ल्यूए के अधिकारियों ने उसके परिवार वालों को उस पर नजर बनाए रखने के आदेश दिए हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.