Google Maps का यह फीचर आपको चालान और एक्सीडेंट से बचा सकता है, जल्दी से करे एक्टिवेट

नई दिल्ली । अनजान रास्तों पर गूगल मैप्स( Google Maps) एक लाइफ सेवर की तरह काम करता है. बता दें कि गूगल मैप की सहायता से हम कम समय में सही मंजिल तक आसानी से पहुंच सकते हैं. वही गूगल मैप्स में एक ऐसा टूल मौजूद है जो ना सिर्फ आपको दुर्घटना से बचाता है, बल्कि ट्रेफिक चालान कटने से भी आपको बचा सकता है.

GOOGLE MAP

जानिए गूगल मैप के इस फीचर के बारे में

इस फीचर के बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी होती है तथा कम लोग भी इसका इस्तेमाल कर पाते हैं. आज हम आपको इस फीचर के बारे में बताएंगे. हम जिस फीचर की बात कर रहे हैं वह गूगल मैप्स स्पीड लिमिटेड वार्निंग है. इस फीचर के तहत गूगल आपके वाहन की स्पीड को पहचानता है और आप को अलर्ट कर देता है.

कई बार हम वाहन चलाते समय जल्दबाजी या किसी वजह से स्पीड लिमिट को पार कर देते हैं, ऐसे में दुर्घटना के चांसेस भी बढ़ जाते हैं. वही सड़कों पर लगे स्पीड कैमरे आपका चालान भी काट देते हैं. आपको इस बारे में पता भी नहीं लगता, कई बार तो चालान घर पहुंचने के बाद हमें एहसास होता है कि हम तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे. गूगल मैप का यह फीचर ज्यादा स्पीड होने पर आपको सतर्क कर देता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.