पंखे की स्पीड बढ़ाने के लिए आज ही करें यह काम, बिजली बिल भी आएगा कम

नई दिल्ली ।  सभी लोगों को एक बार तो गर्मियों का इंतजार होता है, परंतु वह जल्द ही गर्मी से परेशान भी हो जाते हैं. बच्चों को गर्मी की छुट्टियां बेहद पसंद होती है, लेकिन गर्मी के दिनों में पावर कट भी होता है जिसकी वजह से पंखे नहीं चलते. जिस वजह से बच्चों को अच्छी नींद नहीं आती. घरों में गर्मियों में पंखे चलने के बावजूद भी गर्मी कम नहीं होती. बता दे कि गर्मी का सामना इसलिए करना पड़ता है क्योंकि पंखा अच्छे से हवा नही देते.

fan

इस प्रकार बढ़ाए आपके पंखे की स्पीड 

पर्याप्त वोल्टेज होने के बावजूद भी पंखा अच्छे से हवा नहीं दे पाता. जैसे ही गर्मी शुरू होती है हर घर में परेशानी शुरू हो जाती है. पंखे कम हवा देते हैं, लेकिन बिजली की यूनिट उतनी ही इस्तेमाल होती है. ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि पंखे की मरम्मत की जाए. क्योंकि कई बार पंखे की वजह से ही हवा सही नहीं आती. आज हम आपको इस खबर में कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप अपने पंखे की स्पीड को बढ़ा सकते हैं. यदि आप इन टिप्स को फॉलो करते हैं तो आपके पंखे स्पीड बढ़ेगी और बिजली बिल भी कम आएगा.

पंखा कम दाब उत्पन्न करते हुए हवा को आप की तरह फेकता है. इस प्रोसेस मे हवा को काटने और उसे एक दिशा में फेकने का कार्य होता है. इसी की वजह से पंखे के ब्लड आगे से नुकीला ओर मुड़ा हुआ होता है. जब नुकीले भाग और मुड़े हुए भाग पर धूल और मिट्टी जम जाती है,  तो आप का पंखा अच्छे से नहीं चलता. जिस वजह से ठीक से हवा भी नहीं लगती. जैसे ही धूल मिट्टी के कण पंखे पर जम जाते हैं वैसे पंखा भारी चलने लगता है, जिस वजह से पंखे को हवा काटने में दिक्कत आती है. ऐसे में पंखे की मोटर पर भी दबाव पड़ता है और बिजली भी ज्यादा खपत करता है. अधिक दबाव की वजह से पंखे की स्पीड कम हो जाती है. बता दे कि यह केवल एक फैन के साथ नहीं बल्कि, चाहे सीलिंग फैन हो,  टेबल फैन हो,  कुलर हो या फिर कुछ और भी हो सभी में यह समस्या उत्पन्न हो जाती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.