पहले इन शहरों में होगा BSNL 4G सेवाओं का ट्रायल, जानिये पुरे भारत मे कब होंगी सेवाए शुरू

टेक डेस्क। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL जल्द ही देश में अपनी 4G इंटरनेट सेवाएं लेकर आ रही है. बता दें कि इस साल अगस्त के महीने में बीएसएनएल कुछ जिलों में अपनी 4जी सेवाओं का ट्रायल शुरू करने जा रही है.

BSNL

बीएसएनल जल्द अपनी 4G इंटरनेट सेवाओं को करेगा शुरू 

सबसे पहले बीएसएनएल केरल के 4 जिलों में इस ट्रायल की शुरुआत कर सकती है, फिर उसके बाद ही इस सर्विस को पूरे राज्य में जारी किया जा सकता है. इन ट्रायल को केरल राज्य के 4 जिलों में लागू किया जाएगा, जिसमे तिरुवंतपुरम, कन्नूर, कोडिकोड , ऐर्नाकुलम शामिल है. फिर दिसंबर में पूरे राज्य में बीएसएनएल की 4जी सेवाओं को जारी किया जा सकता है.

बीएसएनएल केरल सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर सी.वी. विनोद ने बताया कि बीएसएनल 4G ट्रायल को टाटा कंसल्टेन्सी सर्विसज या टीसीएस द्वारा पूरा किया जा सकता है.इसी दिशा में केरल में लगभग 800 टावर की मंजूरी भी मिल गई है. बता दें कि बीएसएनएल पहली ऐसी टेलीकॉम कंपनी है,जिसने पूरी तरह से इस डेटाकोर को भारत में ही तैयार किया है. यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस कंपनी की 4जी सेवाओं से लोगों को काफी लाभ होगा .

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.