21 साल में पहली बार हरियाणा में अप्रैल में सर्वाधिक 21 दिन तक गर्मी, मौसम विभाग ने दी ये सलाह

हिसार । हरियाणा के हिसार जिलें में 21 साल बाद गर्मी ने फिर से अपना वही रुप दिखाया है. 7 अप्रैल से हिसार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है. अप्रैल माह में सर्वाधिक तापमान की बात करें तो साल 2010 में 18 अप्रैल को सर्वाधिक 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था.

garmi weather mausam

इससे अधिक तापमान पिछले 21 सालों के दौरान दर्ज नहीं हुआ है. मौसम विभाग के आंकड़ों को देखते हुए तापमान तो पहले से कम रहा है मगर लगातार गर्मी रहने में इस बार एक अलग ही रिकार्ड कायम हुआ है. वहीं अक्सर आधा अप्रैल बीत जाने के बाद इतना तापमान पहुंचता था मगर इस बार सात अप्रैल को ही गर्मी बढ़ गई.

30 अप्रैल तक लू चलने की संभावना

चाैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि प्रदेश में मौसम आमतौर पर 30 अप्रैल तक गर्म व खुश्क बने रहने की संभावना है. इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा लेकिन रात का तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा. इस दौरान प्रदेश में पश्चिमी शुष्क व गर्म हवाएं लू चलने की भी संभावना है.

हरियाणा में मौसम ने ली करवट

मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की बजाय और अधिक गर्मी सहन करनी पड़ेगी. मौसम विभाग ने 28 अप्रैल के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई थी लेकिन अब स्थितियां बदलती हुई नजर आ रही है. अब 30 अप्रैल तक लोगों को बढे हुए तापमान व लू का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़े -  ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, हिसार- जयपुर और बठिंडा रूट पर बढ़ी सुविधा

दिन के तापमान में बढ़ोतरी और सूर्य की तपिश से लोगों की त्वचा झुलस रही है. ऐसे में लोगों को अधिक मात्रा में शीतल पेय पदार्थों का में सहारा लेना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने दोपहर के समय घर पर ही रहने की सलाह दी है. यदि बाहर निकलना भी पड़े तो सिर पर ढककर व शीतल पेय पदार्थ का सेवन करते रहने की सलाह दी गई है. बुधवार को हिसार का तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं रात्रि तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.