हरियाणा के इस जिलें को मिलेगी मॉडर्न बस टर्मिनल की सौगात, मिलेगी विदेशों जैसी सुविधाएं

चंडीगढ़ । हरियाणा रोड़वेज में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने व बस स्टैंडों पर उच्च स्तर की व्यवस्था करने को लेकर हरियाणा की मनोहर सरकार लगातार प्रयास कर रही है. यह जानकारी मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में हुई 100 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान की गई. बैठक में कृषि, परिवहन और नागरिक उड्डयन विभाग की लगभग 1450 करोड़ रुपए की पांच परियोजनाओं की समीक्षा की गई.

Haryana Roadways Bus

बैठक के बाद मुख्य सचिव संजीव कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीपीपी मोड के तहत हरियाणा के फरीदाबाद में बनने वाला पहला हाईटेक बस टर्मिनल सितंबर में बनकर तैयार हो जाएगा. फरीदाबाद एनआईटी में चार एकड़ भूमि पर बन रहे इस टर्मिनल में बस स्टैंड के अलावा कमर्शियल हब भी होगा. इस बस स्टैंड पर अधिकारियों, चालक व परिचालकों के लिए रेस्ट रूम, वेटिंग रूम, लोगों के लिए मॉल और मल्टीप्लेक्स, कैंटीन, शौचालय आदि की व्यवस्था भी होगी.

अधिकारी परियोजनाओं के लिए पीईआरटी चार्ट तैयार करे

संजीव कौशल ने अधिकारियों को चल रही सभी परियोजनाओं के लिए परियोजना मूल्यांकन और समीक्षा तकनीक (पीईआरटी) चार्ट बनाने के निर्देश दिए, ताकि समयावधि और पूर्ण प्रतिशतता की स्थिति स्पष्ट हो सके. इसके अलावा, कार्य कर रहे ठेकेदारों या एजेंसियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि वे निर्धारित समयावधि में ही परियोजनाओं के कार्यों को पूर्ण करें. उन्होंने कहा कि हरियाणा का समग्र विकास सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अधिकारी परियोजनाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित अवश्य करें ताकि लोगों को इन जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सकें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के इस शहर में देश का अनोखा दवा बैंक, पर्ची दिखाने पर मुफ्त मिलेगी दवाइयां
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.