Haryana School Time Change: हरियाणा में बदला स्कूलों का टाइम, देखें नया शेड्यूल

चंडीगढ़, Haryana School Time Change | हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी है और सूर्य की तपिश लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है. मौसम विभाग ने हीट वेव चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है. इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने लू चलने की संभावना व्यक्त की है.

school corona news

भीषण गर्मी और उपर से प्रदेश में उपजे बिजली संकट ने राज्य सरकार के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी है. इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा में सभी स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है. अब स्कूलों में सुबह सात बजे से कक्षाएं शुरू होंगी और दोपहर 12 बजे छ़ुट‍्टी करनी होगी. इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं. यह आदेश चार मई से लागू होंगे और आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे.

शिक्षा विभाग ने कहा है कि भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार के साथ बातचीत करके यह फैसला लिया गया है. प्रदेश सरकार ने भी बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों के समय में बदलाव करने को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.