चालक-परिचालकों सहित रोड़वेज कर्मियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा वर्दी भत्ता

कुरुक्षेत्र । हरियाणा रोड़वेज के चालकों व परिचालकों सहित डिपो के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रोड़वेज कर्मचारियों को वर्दी भत्ता देने को लेकर परिवहन विभाग ने प्रदेश भर के सभी डिपो महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर आदेश पारित किए हैं. इससे कुरुक्षेत्र सहित प्रदेश भर के रोड़वेज कर्मियों को वर्दी भत्ता मिलने की उम्मीद बंधी है.

Haryana Roadways

बता दें कि प्रदेश भर के रोड़वेज कर्मियों को साल 2018 से वर्दी भत्ता नहीं मिला है. ऐसे में रूटों पर चलने वाले चालक व परिचालकों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही है क्योंकि चेकिंग स्टाफ वर्दी न होने के कारण एक हजार रुपए का जुर्माना लगा देते हैं. लेकिन अब जल्द ही चालकों व परिचालकों की यह समस्या खत्म होने वाली है.

बता दें कि रोड़वेज कर्मियों को वर्दी भत्ता न मिलने की खबर को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद परिवहन विभाग ने सभी डिपो महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर सभी कर्मचारियों को वर्दी भत्ता देने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए थे. बता दें कि विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष 1500 रुपये वर्दी और एक हजार रुपये जूते खरीदने के लिए मिलते हैं.

यह भी पढ़े -  कुरुक्षेत्र पहुंचे CM नायब सैनी, सोमनाथ जाने वाली विशेष ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.