छात्रों के आगे झुकी हरियाणा सरकार, अब University’s को पहले की तरह जारी होगी ग्रांट

चंडीगढ़ | हरियाणा की मनोहर सरकार ने प्रदेश की यूनिवर्सिटीज को कर्ज देने के अपने फैसले को वापस ले लिया है. भारी विरोध के चलते अब प्रदेश की 10 यूनिवर्सिटी को 147.75 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की जाएगी. जबकि सरकार के वित्त विभाग ने 29 अप्रैल 2022 को जारी पत्र में यूनिवर्सिटी को ग्रांट नहीं, बल्कि 147.75 करोड़ का कर्ज देने की बात कही थी. इस फैसले का चौतरफा विरोध हुआ तो सरकार ने इसे वापस लेने में ही अपनी भलाई समझी.

cm and dushant

इन यूनिवर्सिटी को जारी की ग्रांट

• कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को 59 करोड़

• महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक को 23.75

• बीपीएसएमवी खानपुर कलां सोनीपत को 12.50 करोड़

• चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी सिरसा को 10 करोड़

• चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी भिवानी को 10 करोड़

• महर्षि वाल्मीकि संस्कृत यूनिवर्सिटी कैथल को 8.75 करोड़

• डॉ. बीआर अंबेडकर एनएलयू सोनीपत को 7.25 करोड़

• एस्टेबलिशमेंट ऑफ गुरुग्राम यूनिवर्सिटी गुरुग्राम को 6.50 करोड़

• चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद को 5.50 करोड़

• इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर रेवाड़ी को 4.50 करोड़

सरकार का जताया आभार

बता दें कि राज्य सरकार के वित्त विभाग ने अप्रैल महीने में एक पत्र जारी कर यूनिवर्सिटी को जारी होने वाले ग्रांट पर रोक लगाते हुए कर्ज देने की प्रथा शुरू की थी. इसके विरोध में राज्य की यूनिवर्सिटी जुड़े टीचर्स एसोसिएशन, गैर शिक्षक संघ और छात्र संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बुधवार को तीन घंटे की हड़ताल की थी. जिसके चलते सरकार को अपना फैसला वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 4 लाख राशन कार्ड रद्द, जानिए क्यों कटा आपका नाम और कैसे करें शिकायत

वहीं जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह पैसा यूनिवर्सिटी को इसलिए जारी किया जाता है, ताकि गरीब, मध्यम सहित अन्य वर्गों के बच्चे उच्च शिक्षा हासिल कर सकें. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के छात्र संगठन इनसो ने सबसे पहले इस मुद्दे को उठाया था. अब सरकार ने अपने फैसले को वापस ले लिया है, जो स्वागत योग्य है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.