हरियाणा रोडवेज का बदलाव की तरफ बड़ा कदम, यात्रियों को मिलेगा ई -टिकट

चंडीगढ़ | हरियाणा रोडवेज ने भी डिजिटलाइजेशन की तरफ अपना कदम बढ़ाया है. हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दे कि अब मशीनों के जरिए यात्रियों का टिकट काटा जाएगा. ई -टिकटिंग की वजह से कंडक्टर की तरफ से हो रहे भ्रष्टाचार से भी छुटकारा मिलेगा.

Haryana Roadways

हरियाणा रोडवेज में यात्रा करने वाले देखे

इसी से संबंधित सिरसा डिपो में 210 मशीनें भी पहुंच चुकी है. अब इन्हीं मशीनों के जरिए टिकट काटी जाएगी. इन बक्सों को रखने के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है. इन बक्सों के अंदर ही मशीनों को रखा जाएगा. वहीं अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले महीने के पहले सप्ताह में ही मशीन के जरिए टिकट कटनी शुरू हो जाएगी.

ई- टिकटिंग मशीन के जरिए बस मे बैठे यात्रियों की संख्या भी परिवहन विभाग तक पहुंच जाएगी . सरकार की इस नई पहल से भ्रष्टाचार पर काफी हद तक रोक लग पाएगी. इसके लिए कंडक्टर को विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी. कई बार नकली टिकटों के मामले भी सामने आए हैं जिस पर अब पूरी तरह विराम लग जाएगा. अब ना ही टिकटो को री इशु किया जा सकेगा और ना ही नकली टिकटे काटी जा सके.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.