शैलेष के शो छोड़ने पर डायरेक्टर ने दिया बड़ा बयान, क्या Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah शो में नजर नहीं आएंगे शैलेष

नई दिल्ली | पिछले 2 दिनों से यह खबरें काफी चर्चा में है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के उर्फी शैलेष लोढ़ा शो को क्विट कर रहे हैं. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में तो ऐसा भी दावा किया गया कि उनका मेकर्स के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah TMKOC

शो के डायरेक्टर ने दिया शेलेष के शो छोड़ने पर बड़ा बयान 

अब इस मामले पर शैलेश लोढ़ा ने एक अजीबोगरीब पोस्ट शेयर किया है, इसमें वह लिखते हैं कि हबीब साहब का एक शेर कमाल है जहां मजबूत से मजबूत लोहा टूट जाता है, कई झूठे इकट्ठे हो तो सच टूट जाता है. इस पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस काफी चिंतित दिखाई दिए. वहीं उन्हें लगता है कि शेलेष इस शो को क्विट नहीं कर रहे. वही अब उनके शो के प्रड्यूसर असित मोदी ने भी उनके उनके शो को क्विट करने पर रिएक्ट किया है.

वही शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मुझे तो यह समझ नहीं आ रहा कि यह अफवाह कौन फैला रहा है, सूत्र कौन है, कहां से यह बातें सामने आ रही है.अभी तक ना शेलिष और ना ही मैंने अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल बयान दिया है. परंतु पिछले 2 दिनों से न्यूज़ में यह बात छाई हुई है. वह आगे कहते हैं कि शूटिंग सेट नहीं, बल्कि परिवार का शो है. मैंने पिछले 14 सालों से टीम को जोड़े रखने की कोशिश की है.

उतार चढ़ाव तो जिंदगी में आते ही रहते हैं, हर दिन अच्छा नहीं होता, परंतु शो सबके लिए समान हैं. इसके लिए नियम कानून भी सबके लिए एक जैसे होते हैं. इन को लेकर कोई भी अपनी मनमर्जी नहीं कर सकता. मुझे तो इन अफवाहों से परेशानी हो जाती है, मैंने हमेशा ही कोशिश की है कि कोई भी मुझ से दुखी ना रहे. यदि कोई समस्या आती भी है, तो उसका सलूशन निकालने की पूरी कोशिश की जाती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.