हरियाणा: खूंखार कैदियों के लिए इस जिलें में बन रही है हाइटेक जेल, पीएम सुरक्षा जैसे होंगे आधुनिक इंतजाम

चंडीगढ़ | गुरुवार को चंडीगढ़ दौरें पर पहुंचे सूबे के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीडिया से बातचीत की. उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार जल्द ही रोहतक जिलें में एक नई जेल का निर्माण करने जा रही है. इस जेल का निर्माण करीब 19 एकड़ भूमि पर होगा और इस पर करीब 76 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी. यह जेल अन्य जेलों के मामले में काफी अलग होगी.

Jail

रणजीत चौटाला ने बताया कि रोहतक ज़िले में बनने वाली यह जेल काफी हाइटेक होगी. उन्होंने बताया कि ये जेल आधुनिक तकनीकों से लैस और सुरक्षा की दृष्टि से भी चाक- चौबंद होगी, जिसमें मोबाइल फोन इस्तेमाल करना संभव नहीं होगा. ये जेल खास तौर पर हार्डकोर अपराधियों के लिए तैयार की जाएगी. ये ऐसी जेल होगी जो पूरे देश के लिए मॉडल साबित होगी.

जेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी कुख्यात अपराधियों को इस जेल में शिफ्ट किया जाएगा. ऐसे अपराधी एक बैरक में अकेले रखे जाएंगे. इसके अलावा जेल की बैरकें इस तरह से बनाई जाएगी कि उस एक बैरक में तीन कैदी भी रखें जा सकें. इसके पीछे का मकसद यह है कि अगर दो कैदियों में झगड़ा होता है तो कम से कम तीसरा कैदी झगड़े को रुकवा सके. इससे जेलों में झगड़े की घटनाओं पर अंकुश लगेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के सरकारी शिक्षकों के लिए फरमान, HTET पास नहीं किया तो नौकरी पर संकट; 12 हजार पर असर

पहले के मुकाबले जेलों में सुधार

इस जेल की सुरक्षा को लेकर उन्होंने बताया कि जेल की बाउंड्री वाल के बाहर भी फोर्स तैनात रहेगी और जेल के अंदर की फोर्स को भी जल्दी-जल्दी बदला जाएगा. जेल के भीतर मेटल डिटेक्टर से लगातार चेकिंग की जाएगी. चौटाला ने कहा कि प्रदेश की अन्य जेलों में भी सुधार को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. पहले के मुकाबले जेलों में खाने के स्तर में सुधार किया गया है. इसके अलावा जिले की 11 जेलों में पेट्रोल पंप खोले जा रहे हैं. जिनका संचालन जेल में रहने वाले कैदी ही करेंगे. पहला पेट्रोल पंप कुरुक्षेत्र जेल में तैयार हो चुका है, जिसका जल्द ही उद्घाटन किया जायेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.