स्कूली छात्रों को एक और बड़ा तोहफा देगी हरियाणा सरकार, 27 मई को होगा कार्यक्रम

चंडीगढ़ | टैबलेट वितरण के बाद हरियाणा सरकार छात्रों को एक और बड़ा तोहफा देने जा रही है. मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्किल इंडिया की दिशा में एक बार फिर खट्टर सरकार नया इतिहास रचने जा रही है. स्कूली स्तर पर छात्रों को पढ़ाई के साथ दूसरे कौशल की कैसे जानकारी दी जाए, कैसे उनको स्कूल से निकलते ही अपने पैरों पर खड़ा होने में व्यवसायिक मदद की जाएं  इसको लेकर विभाग की ओर से कौशल आधारित टूल किट छात्रों को बांटी जाएगी.

cm khattar

हरियाणा के करीब 900 स्कूलों में 27 मई को जिला स्तर, ब्लॉक स्तर और स्कूली स्तर पर वोकेशनल छात्रों को ये टूल किट दी जाएगी. प्रथम चरण में 10 वीं और 12 वीं के करीब 50 हजार छात्रों में ये टूल किट वितरित करने का खाका तैयार किया गया है. इस पूरे कार्यक्रम को लेकर स्कूल प्रिंसिपल और जिला स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. कार्यक्रम में जिला उपायुक्त से लेकर ब्लॉक स्तर तक के प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय स्तर के माननीयों को भी शामिल होने के लिए न्योता दिया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, प्राकृतिक खेती पर मिलेगी आर्थिक सहायता

विभाग की ओर से जो टूल किट छात्रों को दी जानी है उसमें वोकेशनल एजुकेशन के हेल्थकेयर, मोटर वाहन, सौंदर्य और कल्याण, कृषि, परिधान निर्माण और घरेलू फर्नीचर ट्रेड के छात्रों को ये टूल किट दी जाएगी. शिक्षा विभाग की इस पहल के पीछे छात्रों को पढ़ने के साथ- साथ कुछ व्यवसायिक गतिविधियां सीखाना रहेगा ताकि उनकी कुछ आमदनी भी हो सके. विभाग की ये पहल पूरे देश के लिए अनुकरणीय रहेगी क्योंकि इतने बड़े स्तर पर छात्रों को टूल किट देने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.