क्लर्क भर्ती मामले में HSSC ने जारी किया नया नोटिस, देखें पूरी जानकारी

चंडीगढ़ | जैसा कि आप सभी जानते हैं क्लर्क भर्ती में धांधली के चलते फिर से संशोधित परिणाम जारी किया गया है. अब उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है. दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए गए कुछ उम्मीदवारों का 5 जून 2022 को UPSC प्रीलियम की परीक्षा है और उसी दिन उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है. इसी के चलते हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है तथा उम्मीदवारों को थोड़ी राहत दी गई है.

HSSC 2

नोटिस के अनुसार जिन भी उम्मीदवारों की 5 जून 2022 को यूपीएससी की परीक्षा है और उन्हें 5 जून को ही दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है तो ऐसे उम्मीदवार 3 जून 2022 को दस्तावेज सत्यापन के लिए आ सकते हैं. नोटिस के अनुसार उम्मीदवार अपने दस्तावेज सत्यापन के लिए 3 जून 2022 को परेड ग्राउंड, सेक्टर 5, पंचकूला के पते पर सुबह 10:00 बजे पहुंच जाएं.

उम्मीदवार अपने साथ प्रूफ के लिए अपना एडमिट कार्ड भी लाएं, ऐसा नहीं होने पर उनकी उम्मीदवारी रद्द भी की जा सकती है. किसी भी उम्मीदवार को दस्तावेज सत्यापन के लिए इसके बाद अन्य कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा. उम्मीदवारों को ध्यान रहे कि 11:00 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.