हरियाणा में खाली पड़े हैं 3.32 लाख सरकारी पद, यहाँ देखे किस डिपार्टमेंट में कैसी है स्थिति

चंडीगढ़ । हरियाणा के सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों व विश्वविद्यालयों में 3,32,313 पद खाली पड़े हुए हैं. आज यानी 1 मई 2022 को दैनिक सवेरा अखबार द्वारा यह जानकारी दी गई है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा इन खाली पदों को भरने का जिम्मा उठाया गया है. मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा सभी विभागों, बोर्डों, निगमों और अन्य से ग्रुप ए, बी,सी और डी पदों की स्वीकृत संख्या तथा भरे हुए और खाली पदों की जानकारी मांगी गई थी.

Job

इसके बाद मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की तथा मुख्यमंत्री को उस समय यह जानकारी सौंपी गई. मुख्यमंत्री ने भर्ती एजेंसियों को भी भर्ती प्रक्रिया तेज करने के लिए निर्देश दिए हैं. इसी क्रम में सीईटी (Common Eligibility Test) पॉलिसी को भी संशोधित करके जारी करने की तारीख तय हुई है.

पिछले साल ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए सीईटी टेस्ट की घोषणा की गई थी. यह टेस्ट पिछले साल जून में होना था लेकिन इसे 1 साल लग गया अब यह आगामी जून में होगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी( NTA) द्वारा यह परीक्षा करवाई जाएगी. इस परीक्षा के बाद ग्रुप सी और डी के पदों पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग भर्ती प्रक्रिया को तेज कर देगा. सीईटी की परीक्षा के कारण हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास आवेदकों की संख्या कम होगी जिससे भर्ती करने में आसानी होगी.

यह है ग्रुप A, B, C, D के स्वीकृत,भरे हुए और रिक्त

ग्रुप स्वीकृत भरे हुए  रिक्त
A 19468 8970 10498
B 113286 69391 43895
C 490367 283748 206619
D 137496 66195 71301
TOTAL 760617 428304 332313

हरियाणा सरकार के विभागों में यह है स्थिति

ग्रुप स्वीकृत भरे हुए  रिक्त
A 10,739 5,732 5,007
B 62,522 37,901 24,621
C 3,06,156 1,75,892 1,30,264
D 82,118 41,415 40,703
TOTAL 4,61,535 2,60,940 2,00,595

हरियाणा के बोर्डो, निगमों में यह है स्थिति

ग्रुप स्वीकृत भरे हुए  रिक्त
A 8,729 3,238 5,491
B 50,764 31,490 19,276
C 1,84,211 1,07,856 76,355
D 55,378 24,780 30,598
TOTAL 2,99,082 1,67,364 1,31,718

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!