कृषि कानूनों की वापसी के बाद हरियाणा में राजनीतिक हलचल तेज, भाजपा ने बुलाई पदाधिकारियों की बैठक

चंडीगढ़ । तीन नए कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा के बाद अब हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुट गई है. बुधवार दोपहर दो बजे परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने एक मीटिंग बुलाई है जिसमें स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को बुलाया गया है.

Webp.net compress image 11

हरियाणा में 19 नगर परिषद व 58 नगर पालिकाएं

प्रदेश में 19 नगर परिषद व 58 नगर पालिकाएं है , इनमें से ज्यादातर का कार्यकाल पूरा हो चुका है. कार्यकाल पूरा हुए 6 महीने से भी ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन किसान आंदोलन के चलते माहौल पक्ष में न होने के चलते बीजेपी ने इन चुनावों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर समझा था.

अबकी बार होगा अध्यक्ष पद का सीधा चुनाव

हरियाणा सरकार ने नगर निगम की भांति ही नगर परिषद व नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद का चुनाव भी सीधे करवाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में सभी नगर परिषद व नगर पालिकाओं के चेयरमैन और वार्ड आरक्षण का ड्रा भी निकाला दिया है. यह ड्रा करीब 6 महीने पहले निकाला जा चुका है. पंचायती चुनाव का मामला कोर्ट में लंबित होने के चलते बीजेपी पहले स्थानीय निकाय चुनाव करवाने के मूड में हैं ताकि माहौल अपने पक्ष में बनाया जा सके.

यह भी पढ़े -  पंचकूला निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार, कुमारी शैलजा की पसंद पर लगी मुहर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.