हरियाणा में आज फिर महंगा हुआ सोना- चांदी, जानें ताजा रेट

चंडीगढ़ । हरियाणा में रविवार को सोने- चांदी का नया भाव जारी हो गया है. आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई है. हरियाणा में आज सोने के भाव में प्रति 10 दस ग्राम 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं चांदी भी प्रति किलोग्राम 100 रुपए महंगी हुई है.

gold1

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने का भाव 53,700 रुपए प्रति दस ग्राम है. वहीं बात अगर चांदी के भाव की करें तो यह 65,600 रुपए प्रति किलोग्राम है. अगर आप गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको बता दें कि सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट सोने से तैयार होती है.

बाजार में आज 22 कैरेट सोने का भाव 49,500 रुपए प्रति दस ग्राम है. बता दें कि गोल्ड ज्वेलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है.

SMS के जरिए जान सकते हैं भाव

अगर आप 22 कैरेट सोने और 18 कैरेट गोल्ड के खुदरा दाम जानना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं. कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब तेज गर्मी और लू चलने की बनेगी स्थिति, इन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

कैसे करें सोने की शुद्धता चेक

अगर आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS Care app’ से ग्राहक सोने (Gold) की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.