हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज, पेंशन बढ़ोतरी समेत इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

चंडीगढ़ | हरियाणा सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है. यह मीटिंग सुबह 11 बजे हरियाणा सचिवालय भवन में आयोजित होगी. आज होने वाली इस मीटिंग में हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की तारीख घोषित हो सकती है.

Haryana CM Manohar Lal

आज होने वाली हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में 14 प्रकार की सामाजिक पेंशन बढ़ोतरी का प्रस्ताव भी रखा जाएगा. हालांकि, पेंशन बढ़ोतरी की घोषणा सरकार पहले कर चुकी है. अब इसे कैबिनेट से मंजूरी दी जाएगी. बढ़ी हुई पेंशन जनवरी से ही मिलेगी. मुख्यमंत्री पहले ही सामाजिक पेंशन 3 हजार रुपए करने का ऐलान कर चुके हैं. इसके अलावा, मनोहर सरकार थैलीसीमिया और हिमोफिलिया रोगियों को भी हरियाणा दिव्यांग पेंशन योजना में शामिल करने पर मुहर लगा सकती है.

मंत्रिमंडल बैठक में कबूतरबाजों पर शिकंजा कसने के लिए कानून बनाने को ऑर्डिनेंस लाया जा सकता है. पिछली कैबिनेट से पहले भी गृह विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव दिया था लेकिन वह कैबिनेट में नहीं लाया गया था. प्रस्ताव के अनुसार, यह कानून बनने के बाद लोगों को विदेश भेजने वाले एजेंटों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, SC कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा रिजर्वेशन का फायदा

इसके अलावा, शव के सम्मान से संबंधित ऑर्डिनेंस भी लाया जा सकता है. वहीं, कैबिनेट मीटिंग में सामाजिक संस्थाओं को जमीन आवंटन से जुड़े प्रस्ताव भी रखे जाएंगे. हज्जाम व नाई  को हरियाणा पिछड़ा वर्ग में शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले से जुड़ा प्रस्ताव भी लाया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.