हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4 स्वास्थ्य सेवाओं में मिलेगा कैशलैस सुविधा का लाभ

चंडीगढ़ | हरियाणा की मनोहर सरकार आमजन से लेकर सरकारी कर्मचारियों तक के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है ताकि सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ मिल सके. इसी कड़ी में सरकार ने कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले पर सरकार के कर्मचारियों ने खुशी जाहिर करते हुए सीएम मनोहर लाल का धन्यवाद किया है.

cm and dushant

कैशलैस सुविधा का तोहफा

प्रदेश की मौजूदा BJP- JJP गठबंधन सरकार ने सूबे के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. इन कर्मचारियों को PPP मोड में संचालित जिला अस्पतालों में अब 4 बड़ी हेल्थ सर्विसेज का कैशलैस सुविधा के रूप में लाभ मिलेगा. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने ऑर्डर जारी कर दिया है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

विभाग द्वारा सभी सिविल सर्जनों को जारी ऑर्डर में लिखा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सेवा प्रदाताओं को जिला अस्पतालों में पीपीपी मोड (CT स्कैन, MRI, डायलिसिस और कैथ लैब) के तहत प्रदान की जाने वाली सभी सेवाओं के लिए हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए नगदी रहित सेवाएं प्रदान की जाएं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.