हरियाणा में इंटरनेट सर्विस पर लगी रोक, इस वजह से सरकार ने लिया फैसला

चंडीगढ़ | किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा सरकार ने राज्य के 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है. किसानों के इस आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. संयुक्त किसान मोर्चा और 13 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा समेत 26 किसान संगठन दिल्ली कूच करेंगे.

video viral

इंटरनेट सेवाएं रहेंगी बंद

जिसके चलते हरियाणा सरकार ने अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं. इन जिलों में 13 फरवरी को सुबह 6 बजे से रात 11:59 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा. इस दौरान ब्रॉडबैंड और लीज लाइन इंटरनेट चालू रहेगा.

पुलिस ने दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश आने-जाने वाले रूटों में बदलाव किया है. दिल्ली से चंडीगढ़ और हिमाचल जाने के लिए शाहाबाद से साहा- पंचकूला रूट तय किया गया है. इसके अलावा पंचकूला से यमुनानगर, लाडवा, इंद्री, करनाल रूट भी बनाया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

सरकार ने कही ये बात

हरियाणा सरकार का कहना है कि सीआईडी के एडीजीपी ने किसानों की ओर से मार्च और प्रदर्शन का आह्वान किया था. इससे तनाव, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और शांति भंग होने की आशंका है. इस दौरान इंटरनेट के माध्यम से भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा सकती हैं. फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, एसएमएस आदि सोशल मीडिया ना चले इस वजह से ये फैसला लिया है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.