अब जमीन खाली छोड़ने पर भी 7 हजार रुपए प्रति एकड़ देगी हरियाणा सरकार, जानिए क्या करना होगा

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने पानी बचाने के उद्देश्य से इस साल को लेकर फसल विविधीकरण योजना जारी कर दी है. मेरा पानी- मेरी विरासत योजना के लिए अब जो किसान धान की जगह पर पानी की कम खपत वाली फसल की बिजाई करेगा, उसे सरकार द्वारा 7 हजार रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

haryana cm

इस बार खास बात यह होगी कि जो किसान धान की जमीन को खाली छोड़ता है, उसे भी 7 हजार रुपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. कृषि विभाग का कहना है कि इस योजना के तहत जो किसान धान के बदले में कपास, मूंग, मक्का, ग्वार, अरहर, उड़द, मोठ, सोयाबीन, तिल, मूंगफली, चारा, खरीफ प्याज, बागवानी व सब्जी की खेती करेगा, उसे प्रदेश सरकार द्वारा प्रति एकड़ 7 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी

इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए किसान साथियों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर मेरा पानी- मेरी विरासत योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 मई से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी. रजिस्ट्रेशन किसानों का सत्यापन कृषि विकास अधिकारी, नंबरदार व पटवारी की संयुक्त टीम द्वारा किया जाएगा. जिन किसानों ने पिछले साल भी इस योजना का लाभ उठाया था, वो किसान इस साल भी दोबारा लाभ उठा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  ट्राइसिटी में कैब संकट; Ola, Uber और InDrive ड्राइवरों ने शुरू किया आंदोलन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.