अब गेहूं और चावल के दामों में आएगी गिरावट, सरकार ने बनाई ये ख़ास रणनीति

चंडीगढ़ | मौजूदा समय में गेहूं और चावल की कीमतों में इजाफा होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मगर अब लोगों के लिए सरकार राहत की खबर लाई है क्योंकि गेहूं और चावल की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार इस महीने 50 हजार टन गेहूं और 10 हजार टन चावल खुले बाजार में बेचेगी. जिससे आमजन को राहत मिलेगी.

fotojet 16

नीलामी हो चुकी है शुरू

बता दें कि एफसीआई एम जंक्शन पोर्टल पर थोक विक्रेताओं के लिए गेहूं और चावल की साप्ताहिक ई- नीलामी आयोजित करता है. इच्छुक खरीदार नीलामी में भाग लेने के लिए एम जंक्शन साइट पर खुद को सूचीबद्ध कर सकते हैं. एक पैन नंबर पर अधिकतम 100 टन गेहूं लिया जा सकता है.

28 जून से शुरू हुई ई- नीलामी में अब तक कुल 75 हजार 390 टन गेहूं बिक चुका है, जिससे बाजार में गेहूं की कीमतें दो बार में 2,700 रुपये प्रति क्विंटल से गिरकर 2,350 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गई हैं. भारतीय खाद्य निगम ई- नीलामी के माध्यम से छोटे और सीमांत विक्रेताओं को गेहूं और चावल उपलब्ध कराएगा ताकि बाजार में अनाज की आपूर्ति बढ़ाकर कीमतों को नियंत्रित किया जा सके.

10 हजार टन चावल के लिए लगेगी बोली

बता दें कि व्यापारी और थोक खरीदार 10 हजार टन चावल के लिए बोली लगा सकते हैं. प्रत्येक बोलीदाता अधिकतम 1 हजार टन चावल के लिए बोली लगा सकता है. पूरे हरियाणा में टोहाना, इंद्री, नारायणगढ़, शहजादपुर, मुलाना, रादौर, सैधूरा, बालछप्पर, लाडवा, चीका, पिहोवा, जोगीमाजरा और पिपली स्थित डिपो से 10 हजार टन चावल की नीलामी की जाएगी. गेहूं का आरक्षित मूल्य 2,125 से 2,150 रुपये तथा चावल का आरक्षित मूल्य 2,900 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है.

यहां 12 हजार टन गेहूं की होगी नीलामी

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि इस सप्ताह एफसीआई हरियाणा में मुस्तफाबाद, भोरसैदा, पूंडरी, कलायत, लुखी, नयाबास, गोहाना, बेरी, भूना, बास, रतिया, टोहाना, नीमला, नारनौंद, भट्टू, बवानी खेड़ा, उकलाना, मंचूरी, रादौर, निगधू और बहादुरगढ़ में डीपो में निलामी की जाएगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.