ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई से हरियाणा में बदलेगी राजनीतिक तस्वीरें, ऐलनाबाद चुनाव पर भी पड़ेगा असर

चंडीगढ़।  जेबीटी शिक्षक घोटाले में 10 साल की सजा पूरी करने के बाद प्रदेश के पूर्व सीएम और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला जेल से बाहर आ गए है. बता दे कि वह पहले से पैरोल पर थे, लेकिन वे जेल नियमों के कारण खुलकर बाहर नहीं निकल पा रहे थे. चौटाला के बाहर आने से हरियाणा में सियासी पारा गरमाने की संभावना है.  अब वह खुलकर राजनीतिक मैदान में उतरेंगे.

Om Prakash Chautala

हरियाणा में गर्मआएगा सियासी पारा 

वह अपने संगठन को दोबारा से मजबूत करने पर जोर देंगे, सरकार पर भी जोरदार तरीके से हमलावर होंगे. चौटाला को मंझा हुआ राजनीतिज्ञ और कुशल संगठनकर्ता माना जाता है. पिछले 10 सालों में इनेलो टूट कर दो हिस्सों में बंट चुकी है. जेजेपी मनोहर लाल खट्टर की भाजपा सरकार में भागीदार है. वही ओम प्रकाश चौटाला पारिवारिक विवाद और दो राजनीतिक दल बनने के बाद भी आज तक कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए हुए हैं. इनेलो का कार्यकर्ता ग्रामीण स्तर पर अधिक माना जाता है , ऐसे में फिर से उनको जोड़ने के लिए पार्टी नई रणनीति तैयार करेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अगले 72 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई अंडरपास बंद
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.