हरियाणा के सीएम के बचपन के स्कूल को लेकर छिड़ी सियासी जंग, भाजपा और आप आमने सामने

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बचपन के स्कूल को लेकर अब हरियाणा में सियासत गरमा गई है. बता दे कि रोहतक जिले के भाली आनंदपुर गांव के सरकारी स्कूल को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच ट्वीट की जंग छिड़ गई है. स्कूल की हालत को लेकर दोनों दलों के नेताओं में जबरदस्त वाक युद्ध छिड़ा हुआ है. इस मुद्दे को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेता दोनों ही एक दूसरे को गलत ठहरा रहे हैं.

Webp.net compress image 11

हरियाणा मे छिड़ी सियासी जंग,जानिये पूरा मामला 

इस सरकारी स्कूल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 1965 में कक्षा 6 में प्रवेश लिया था, यहीं से उन्होंने कक्षा 10 तक की पढ़ाई की. इसका पूरा रिकॉर्ड स्कूल में मौजूद है. खुद सीएम ने भी बताया कि वह गांव बनियानी से पैदल भाली आनंदपुर के स्कूल में पढ़ाई करने के लिए जाते थे. मुख्यमंत्री ने हाल ही में 2 करोड 75 लाख रुपए की राशि से तैयार भाली आनंदपुर गांव के इस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की बहुमंजिला भवन का उद्घाटन किया है. वही पुराने नाते का जिक्र करते हुए उन्होंने इंटरनेट पर स्कूल की पुरानी बिल्डिंग का फोटो भी शेयर किया. मनोहर लाल के इस फोटो को शेयर करने के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा कि जब सीएम अपने स्कूल की हालत ठीक नहीं करा सकते, तो राज्य के बाकी सरकारी स्कूलो की हालत कैसे अच्छी होगी.

वही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य डॉ सुशील गुप्ता के आरोप पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि आप अपनी टीम को स्कूल में मौके का मुआयना करने भेजिए पता चल जाएगा की असलियत क्या है. बता दे कि वास्तव में मुख्यमंत्री ने अपने पुराने क्लास रूम का फोटो शेयर किया था, वहीं नई बिल्डिंग का उद्घाटन भी उन्हीं ने किया. भाजपा की इस चुनौती के बाद आम आदमी पार्टी की टीम स्कूल में आई और एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हमें इसमें कोई भी खास बदलाव देखने को नहीं मिला. आम आदमी पार्टी ने अपनी वीडियो में स्कूल की नई बिल्डिंग का कोई भी जिक्र नहीं किया, बल्कि उन्होंने पुरानी बिल्डिंग को ही दिखाया. इस पर भाजपा ने कहा कि आप लोग तो हमेशा ही नकारात्मक राजनीति करते हैं.

यह भी पढ़े -  न्यू चंडीगढ़ टेस्ट मैच, उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब; शुभमन गिल का विकेट बना चर्चा का विषय

डॉ सुशील गुप्ता ने अपने ट्वीट में कहा कि पार्टी कार्यकर्ता राज्य के सभी सरकारी स्कूलों की खराब हालत का वीडियो और फोटो शेयर करें ताकि सरकार उन्हें ठीक करवा सके. यदि यह सरकार उन्हें ठीक नहीं करवा पा रही, तो हम 2024 में आ ही रहे है. इसी का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निजी सचिव अभिमन्यु सिंह ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री नई बिल्डिंग का उद्घाटन कर रहे हैं. इसमें पूरी नई बिल्डिंग, स्मार्ट क्लासरूम शिक्षक व बच्चे भी दिखाए गए. हरियाणा के सरकारी स्कूलों की हालत को लेकर पहले भी 2019 में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के बीच विवाद हो चुका है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.