अब शहीदी स्मारको पर लिखे जाएंगे, अर्ध सैनिक बलों के शहीद जवानों के नाम

चंडीगढ़ । हरियाणा के सैनिक व अर्ध सैनिक कल्याण राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा है कि प्रदेश के अर्ध सैनिक बलों के शहीद जवानों के नाम जिला शहीदी स्मारको पर लिखे जाएंगे. उन्होंने यह निर्देश यहां सैनिक व अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिए.

sahid samarak

यादव ने कहा कि सैनिकों के साथ- साथ अर्द्धसैनिक बलों का डाटा भी विभाग के पास होना चाहिए. जिस पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्री यादव को अवगत कराया कि इस बारे में केन्द्र के अर्ध सैनिक बलों के मुख्यालय/ निदेशालय को पत्र लिखकर जानकारी मांगी गई है कि हरियाणा प्रदेश में जिला अनुसार कितने जवान/ अधिकारी कार्यरत हैं व सेवानिवृत्त हो गए हैं ताकि भविष्य में योजनाओं व नीतियों को क्रियान्वित करने में सहयोग लिया जा सके.

राज्य मंत्री ने कहा कि सैनिक व अर्ध सैनिक बलों का सारा डाटा शीघ्र ही तैयार कर विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएं ताकि समय पर उन सैनिकों से सम्पर्क किया जा सके. यादव ने कहा कि हरियाणा वीरों की धरती है और देश की सरहदों पर पहरेदारी कर रहा हर दसवां सैनिक हरियाणा से हैं. देश की सीमाओं पर रक्षा करते समय शहीद हुए प्रदेश के सैनिकों के परिवारों को सरकार द्वारा 50 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने शहीदों के 332 आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नौकरियां प्रदान की है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

राज्य मंत्री ने अधिकारियों को नारनौल में सैनिक सदन का निर्माण करने बारे शीघ्र ही प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए ताकि सैनिकों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके. इस अवसर पर सैनिक व अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वी. एस. कुंडू , विभाग के निदेशक मनी राम शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.