हरियाणा में आंगनबाड़ी केंद्रों का बदला समय, जानिए नई टाइमिंग

चंडीगढ़ | भीषण गर्मी का सितम हर जगह देखने को मिल रहा है और देश के कई राज्यों में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है. भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए हरियाणा सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने छोटे बच्चों के लिए संचालित आंगनबाड़ी के टाइमिंग में बदलाव कर दिया है. नौनिहालों और छोटे बच्चों को गर्म हवाओं के थपेड़ो से बचाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है.

aanganwadi

सूबे की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में भयंकर गर्मी का सितम जारी है. ऐसे में नन्हे बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना सर्वोपरि है. इसलिए आंगनबाड़ी केंद्रों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है. अब आंगनबाड़ी केंद्रों का समय सुबह 7 से 12 बजे तक रहेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

बता दें कि इससे पहले आंगनबाड़ी केंद्रों का समय सुबह 8:45 से दोपहर 2:45 बजे तक था लेकिन लगातार बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के टाइम टेबल में बदलाव का बड़ा कदम उठाया है. राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि बच्चों को लू लगने की संभावना अधिक रहती है. ऐसे में सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.