बच्चों को चपेट मे ले रहा है कोरोना, ये लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क

नई दिल्ली। कोरोनावायरस का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है. बता दे कि यूरोप और कई एशियाई देश अभी भी कोरोना की मार झेल रहे हैं. अब भारत में भी इसको लेकर चिंताएं बढ़ने लगी है. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में कोरोना के मामले दोबारा तेजी से बढ़ने लगे हैं.

corona

कोरोना की चपेट मे तेजी से आ रहे है बच्चे 

अबकी बार कोरोना की मार सबसे ज्यादा बच्चों पर है. बता दे कि दिल्ली एनसीआर के कई स्कूलों में बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. जिस वजह से परिवार में भी चिंता का माहौल बन गया है. अभी तक कोरोना कि जितनी भी लहरें आई है, उनका बच्चों पर कोई खास असर नहीं दिखाई दिया. वही अबकी बार कोरोंना के नए वेरिएंट XE की चपेट में बच्चे ही तेजी से आ रहे हैं.

वही इस पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल बच्चों में कोरोना के लक्षण काफी माइल्ड है, परिजनों को ज्यादा घबराने की आवश्यकता नहीं है. यदि समय से इलाज करवाया जाए तो वह जल्दी से ठीक हो जाएंगे. कोरोनावायरस का XE वैरीएट अन्य वैरीएट के मुकाबले में काफी तेजी से फैलता है. बच्चों को इस वैरियंट से बचा कर रखना बेहद जरूरी है.

बच्चों में बुखार, नाक बहना, गले में दर्द, शरीर में दर्द, सूखी खांसी, उल्टी आना, लूज मोशन आदि इसके लक्षण है. वही कोरोना के नए वेरिएंट की वजह से बच्चों के शरीर में सूजन भी आ सकती है, इसलिए  माता-पिता को बच्चों का बेहद ध्यान रखने की आवश्यकता है, यदि आपके बच्चे में भी इनमें से कोई लक्षण दिखाई दे, तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. वही माता-पिता बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान रखें, जिससे शरीर की इम्युनिटी बढ़े.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.