अब छात्र एक साथ ले पाएंगे 2 डिग्री मे एडमिशन, जानिए ड्यूल डिग्री से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस के बारे में

नई दिल्ली। क्या आपने पहले कभी सोचा था कि ऐसा भी हो सकता है कि कोई छात्र डिप्लोमा ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में एक साथ दाखिला ले सकता है. बता दे कि अब भारतीय छात्रों के पास यह स्वतंत्रता है कि वे एक ही समय में डिप्लोमा और ग्रेजुएशन अथवा ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन या फिर दो ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में एक साथ दाखिला ले सकते हैं.

College Students

भारतीय छात्रों के पास होगी यह बड़ी स्वतंत्रता 

उच्च शिक्षा में यह बदलाव यूजीसी की तरफ से किया गया है. इस नए बदलाव के बाद अब विश्वविद्यालयों को अपने अटेंडेंस सिस्टम में भी व्यापक बदलाव करना होगा. यदि एक साथ एक छात्र 2 डिग्री लेगा तो अटेंडेंस को कैसे व्यवस्थित किया जाएगा, इसके लिए भी नए नियम बनाए जा रहे हैं. वही विश्वविद्यालयों को ना केवल अटेंडेंस सिस्टम बनाना होगा, बल्कि उसके साथ-साथ परीक्षा और प्रैक्टिकल जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए भी नया कैलेंडर तैयार करना होगा.

नई शिक्षा नीति में छात्रों को  एक डिप्लोमा और एक यूजी अथवा एक पीजी करने और दो पीजी प्रोग्राम या दो अंडर ग्रेजुएशन प्रोग्राम एक साथ करने की अनुमति होगी. वहीं इसके साथ ही पिजी के छात्र अपनी पसंद के ग्रेजुएशन प्रोग्राम में दोबारा भी एडमिशन ले सकते हैं.  मान लीजिए कोई विद्यार्थी बीएससी करने के बाद एमएससी कर रहा है और वह चाहता है कि वह किसी विषय में बीए भी करें,  तो वह एमएससी के साथ-साथ बीए भी कर सकता है.

बता दें कि पीएचडी करने वाला कोई भी छात्र पीएचडी करने के साथ-साथ अन्य किसी डिप्लोमा डिग्री या फिर पोस्ट ग्रेजुएशन में रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकता. वही शिक्षाविद व दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डी शर्मा के अनुसार ऐसा नहीं है कि अधिकतर छात्र एक साथ 2 डिग्री के लिए आवेदन करेंगे और वह इसे पूरा भी कर सकेंगे. प्रोफेसर शर्मा के अनुसार रेगुलर पढ़ाई कर रहे छात्रों के पास पहले ही समय की कमी होती है, छात्रों को 5 से 6 घंटे शिक्षण संस्थानों में ही बिताने होते हैं.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

वही आने जाने का समय और फिर घर पर पढ़ाई करने के बाद छात्रों के पास मुश्किल से ही किसी अन्य गतिविधि के लिए समय बच पाता है.अब यह देखना काफी इंटरेस्टिंग होगा कि कितने छात्र इस सुविधा का उपयोग कर पाते हैं. वही यूजीसी के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने बताया कि ड्यूल डिग्री को लेकर गाइडलाइंस है कि छात्रों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि 2 डिग्री एक साथ पूरा करने पर दोनों पाठ्यक्रमों के समय में कोई टकराव न हो. अलग-अलग पाठ्यक्रमों की कक्षा के समय में टकराव से बचने के लिए छात्रों को कुछ नियमों का पालन भी करना होगा.

दोहरी डिग्री के लिए आवेदन करने वाले छात्र अगर चाहे तो 1 डिग्री फिजिकल मोड में और दूसरी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग अथवा ऑनलाइन मोड में ले सकते हैं. इसके अलावा भी छात्रों के पास विकल्प उपलब्ध है. यदि वे चाहे तो दोनों डिग्री एक साथ एक समय में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग से कर सकते हैं, इसी प्रकार ऑनलाइन पाठ्यक्रम से भी 2 डिग्री एक साथ एक ही समय में कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.