‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ये कलाकार कह सकते है शो को अलविदा, नाम जानकर आपको होगी हैरानी

नई दिल्ली | टीवी सीरियलों में जब भी कॉमेडी सीरियल का जिक्र होता है तो लोगों के जेहन में सबसे पहले ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल का नाम आता है. इसके पीछे का सबसे बड़ा प्रमुख कारण यह है कि इस सीरियल को जहां हर उम्र के व्यक्ति पसंद करते हैं, वहीं इस सीरियल को आप पूरी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं. इस सीरियल ने बीते 14 सालों से दर्शकों का न सिर्फ खूब मनोरंजन किया है बल्कि टीआरपी लिस्ट में हमेशा ही सबसे आगे रहता है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah TMKOC

इस सीरियल की दीवानगी लोगों पर इस कदर हावी है कि सालों से इसमें काम कर रहे कलाकारों को दर्शक उनके असली नाम से नहीं बल्कि रील नेम से जानते हैं. फिर चाहे वो जेठालाल, पोपटलाल, तारक मेहता, दया, अंजलि या फिर आत्माराम तुकाराम हों. ये सभी किरदार अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को रोमांचित करने में कोई कोर- कसर नहीं छोड़ते है. लेकिन अब इसी बीच अब दर्शकों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. ‘दया भाभी’ के बाद एक और दमदार किरदार अब इस सीरियल को अलविदा कह रहा है. इस कैरेक्टर का नाम जानकर आपको निश्चित रूप से मायूसी होगी.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में बीते 14 सालों से अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले शैलेश लोढ़ा इस सीरियल को जल्द ही अलविदा कह सकते हैं. टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार शैलेश पिछले कुछ महीनों से शूटिंग पर नहीं आए हैं और आगे भी आने की उनकी कोई प्लानिंग नहीं है. ऐसे में यह कहा जा रहा है कि शैलेश लोढ़ा जल्द ही इस सीरियल को छोड़ सकते हैं.

वहीं इसी के साथ इस पोस्ट में लिखा है कि वह स्पष्ट रूप से अपने कॉन्ट्रैक्ट से नाखुश हैं और उनका मानना ​​है कि शो में उनकी तारीखों का उचित उपयोग नहीं किया गया है. हालांकि शैलेश लोढ़ा की ओर से सीरियल छोड़ने को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. कुछ फैंस शैलेश लोढ़ा के सीरियल छोड़ने की खबर से काफी नाखुश नजर आ रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.