पुष्पा-2 के लिए अर्जुन की फीस ने उड़ाए बॉलीवुड और हॉलीवुड के होश, इतने रूपये मिली थी फीस

नई दिल्ली | पुष्पा फिल्म को रिलीज हुए अच्छा खासा समय हो चुका है और पुष्पा फिल्म ने देशभर में तगड़ी कमाई की. बता दे कि आज भी लोगों में इस फिल्म को लेकर क्रेज है, खासकर अल्लू के अंदाज ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया.

allu arjun

अल्लू अर्जुन को इस फिल्म के लिए दिए जा रहे है 100 करोड़ रूपये 

अब इसके सीक्वल का भी इंतजार खत्म होने वाला है. बता दे कि जल्द ही पुष्पा -2 की शूटिंग भी शुरू हो सकती है. वही उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म साल 2023 में रिलीज की जाएगी. वहीं इस फिल्म को लेकर अल्लू अर्जुन की फीस भी काफी चर्चा में है. पुष्पा फिल्म की सफलता के अब तकरीबन डेढ़ साल बाद पुष्पा 2 रिलीज की जाएगी. यह फिल्म बड़े पर्दे पर 2023 में दस्तक दे सकती है.

इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज है. इस फिल्म के बजट की बात की जाए तो पहले पार्ट का बजट तो 200 करोड रुपए था, अब इसके सीक्वल का बजट 400 करोड रुपए बताया जा रहा है. बता दें कि यह फिल्म पहले से भी ज्यादा लोगों को अपना दीवाना बनाएगी. वही अल्लू अर्जुन की फीस को लेकर बड़ी बात सामने आ रही है कि उन्हें इस फिल्म के लिए 100 करोड रुपए दिए जा रहे हैं. फिलहाल इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान है. यदि अल्लू अर्जुन को इतनी फीस वास्तव में दी जाती है तो यह अब तक की सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली फीसो में से एक होगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.